गाड़ी को मरम्मत कर रहे हेल्पर की मौत। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

गाड़ी को मरम्मत कर रहे हेल्पर की मौत।

😊 Please Share This News 😊

        फरीदाबाद, 21 जून (अरुण शर्मा)।टायर पंक्चर होने के बाद गाड़ी को मरम्मत कर रहे हेल्पर सुनील को तेज रफ्तार से आ रही गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
जिला मुरैना निवासी अनिल सिंह 20 जून को करीब रात 12 बजे को गाड़ी में चावल लेकर सोनीपत से बेंगलुरु जा रहा था। कुंडली गाजियाबाद पलवल एक्सप्रेस वे पर हीरापुर मोड़ के नजदीक मोहना पहुंचा तो गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया था। गाड़ी को साइड में लगा कर हेल्पर सुनील को टायर खोलने के लिए कहा। तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रही गाड़ी ने टक्कर मार दी। इस हादसे में हेल्पर सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। हेल्पर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
error: Content is protected !!