सीट बेल्ट व हेलमेट नहीं पहनने वाले वाहन चालकों के काटे चालान। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

सीट बेल्ट व हेलमेट नहीं पहनने वाले वाहन चालकों के काटे चालान।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 1 जून (अरुण शर्मा)। आईएएस की ट्रेनिंग कर रहे दो अधिकारी कल फरीदाबाद पुलिस की कार्यप्रणाली की जांच करने पुलिस चौकी सेक्टर 16 पहुंचे जहां पर उन्होंने पीडि़त बनकर अपनी शिकायत दी जिसपर की गई थाना प्रभारी सेक्टर 17 और उनकी टीम द्वारा की गई कार्रवाई से दोनों आईएएस अधिकारी अति संतुष्ट हुए और पुलिस कार्यों की प्रशंसा की।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि कल शाम करीब 4.30 बजे सोनू भाटी और लक्षित नाम के दो नवयुवक पुलिस चौकी सेक्टर 16 पहुंचे थे जिन्होंने बताया कि वह अंबाला के निवासी है। वह सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन फुटओवर ब्रिज से मॉल में फिल्म देखने जा जा रहे थे कि रास्ते में सीएनजी पंप के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उनका आईफोन 12 मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल सवार ने हेलमेट पहन रखा था और नंबर प्लेट मोड़ रखी थी इसलिए वह उनकी पहचान नहीं कर पाए। पीडि़त ने डायल 112 नंबर पर फोन किया तो पुलिस गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची जो उन्हें लेकर पुलिस चौकी सेक्टर 16 आ गई जहां पर आकर दोनों युवकों ने अपनी शिकायत बताई। पुलिस चौकी की टीम ने शिकायत सुनते ही बिना देरी किए इसकी कंट्रोल रूम में स्नेचर को पकडऩे के लिए वीटी करवाई तथा उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी जिसके पश्चात सेक्टर 17 थाना एसआई धनप्रकाश व सेक्टर 16 चौकी प्रभारी एसआई उमेद सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे देखकर सेक्टर 20 में स्मार्ट सिटी के कार्यालय पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें आरोपियों के बारे में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई। इसके पश्चात पुलिस टीम द्वारा सोनू भाटी से लिखित शिकायत देने के लिए कहा जिसपर लिखित शिकायत देने के पश्चात मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही थी कि नवयुवको ने बताया कि वह आईएएस ऑफिसर हैं और अभी ट्रेनिंग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह फरीदाबाद पुलिस की कार्यप्रणाली की जांच करना चाहते थे इसलिए उन्होंने पीडि़त बनकर यह शिकायत दी। जिस पर पुलिस टीम ने तत्परता और सूझबूझ से कार्रवाई करते हुए उनकी दी गई शिकायत का उचित समाधान निकालने का प्रयास किया जिससे वह बहुत संतुष्ट हैं और उन्होंने पूरी पुलिस टीम को इसके लिए शाबाशी दी। दोनों अधिकारियों ने यह बात डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठ को बताई और अपना फीडबैक दिया जिस पर डीसीपी अत्यंत प्रसन्न हुई और अपनी टीम की हौंसला अफजाई करते हुए उन्हें इसी प्रकार देश सेवा के लिए कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!