महिमा कसाना ने जिला फरीदाबाद का नाम देश में किया रोशन। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

महिमा कसाना ने जिला फरीदाबाद का नाम देश में किया रोशन।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 1 जून (अरुण शर्मा)। संघ लोक सेवा आयोग की यूपीएससी 2023 के फाइनल परिणाम में 141वीं रैंक प्राप्त करने वाली महिमा कसाना ने जिला फरीदाबाद का नाम देश में रोशन किया है। इसी कड़ी में बधाई देने के लिए अतिथि अध्यापक संघ फरीदाबाद महिमा के घर पहुंच कर उन्हें पगड़ी बांधकर और प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया तथा मिठाई खिलाकर शुभाशीष दिया।
बताया जाता है कि महिमा की माता गीता आर्या फरीदाबाद के राजकीय माध्यमिक विद्यालय, ऐतमादपुर में संस्कृत अध्यापिका के रूप में कार्यरत हैं और पिता कृष्णपाल कसाना नोएड़ा में अध्यापक कार्यरत हैं। महिमा ने दिन-रात अध्ययन कर यह परिणाम प्राप्त किया है। आज सब ओर उनकी प्रशंसा हो रही है। इस शुभ अवसर पर अतिथि अध्यापक संघ ने महिमा के घर पहुंच कर उनका सम्मान किया।
संघ के जिला प्रधान रघु वत्स ने बताया कि संस्कृत अध्यापिका गीता आर्या के संस्कारों की बदौलत आज उनके बच्चे जग में अध्यापक समाज को गौरवान्वित करा रहे हैं।
इस अवसर पर अतिथि अध्यापक संघ की तरफ महासचिव भागीरथ शास्त्री, बल्लभगढ़ ब्लॉक प्रधान ललित शर्मा, फरीदाबाद ब्लॉक प्रधान सुन्दर भड़ाना, सिंह राज छाबड़ी, वीरेन्द्र कुमार, ऋतु राज बैंसला, संतोष तेवतिया और शकुन्तला भाकर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!