निगम कर्मचारियों ने आन्दोलन को तेज करने के लिए कमर कसी। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

निगम कर्मचारियों ने आन्दोलन को तेज करने के लिए कमर कसी।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 1 जून (अरुण शर्मा)। नगर निगम के कर्मचारियों ने आंदोलन को तेज करने के लिए कसी कमर कल सभी विभागों के कार्यकर्ताओं की बैठक कर आंदोलन तेज करने का लेंगे निर्णय।
गौरतलब है कि नगर निगम के कर्मचारी पिछले 21 दिनों से भोजन अवकाश के समय लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन नगर निगम प्रशासन है कि कर्मचारियों की मांगों के प्रति पूर्ण रूप से उदासीन रवैया अपनाते हुए मौन धारण किए हुए है। जिससे कर्मचारियों में प्रशासन के प्रति गुस्सा पनप रहा है। कर्मचारियों ने गुरुग्राम व पुन्हाना के कर्मचारियों की हड़ताल के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करते हुए उनकी मांगों एवं आंदोलन का पुरजोर समर्थन करने का भी ऐलान किया है। कर्मचारियों ने धमकी दी है कि यदि गुरुग्राम व पुन्हाना के कर्मचारियों के साथ तानाशाही की गई तो फरीदाबाद के कर्मचारी भी हड़ताल पर चले जाएंगे।
आज की विरोध सभा की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान दलीप सिंह बोहत ने की तथा मंच का संचालन सफाई कर्मी नेता ने किया।
विरोध सभा में मुख्य रूप से नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, उप प्रधान कमला व राज्य सचिव अनूप चिंडालिया भी उपस्थित रहे।
नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि प्रदेश भर में अलग-अलग पालिकाओं, परिषदों, नगर निगमों व अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के आंदोलन चल रहे हैं, लेकिन सरकार व स्थानीय प्रशासन कर्मचारियों के मांग एवं मुद्दों का समाधान करने के लिए गंभीर नहीं।
श्री शास्त्री ने गुरुग्राम व पुन्हाना सहित दर्जनों शहरों में चल रहे आंदोलन का समर्थन करने का ऐलान करते हुए कहा कि सरकार राज्यस्तरीय आंदोलन करने के लिए कर्मचारियों को मजबूर कर रही है। संघ आगामी 10 व 11जून को कुरुक्षेत्र में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर प्रशिक्षण शिविर के मंच से ही आगामी आंदोलन का ऐलान करेगा।
आज की विरोध सभा को अन्य के अलावा कर्मी नेता ललिता देवी, सुरेश देवी, शकुंतला, कमला माया, रघुवीर चौटाला, कृष्ण चिंडालिया, राकेश चिंडालिया, सुरेश मेलंदा, दर्शन सोया, सुदेश कुमार, अनिल चिंडालिया, नानक चंद खेरालिया, मनोज शर्मा, शहाबुद्दीन, महेंद्र कुडिय़ा, श्रीपाल मोरिया, शक्ति सिंह, देवेंद्र मंझावली, प्रेमपाल, राजवीर सहित दर्जनों नेताओं ने भी संबोधित किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
error: Content is protected !!