निगम कर्मचारियों ने बल्लभगढ़ बाजार में निकाला जुलूस। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

निगम कर्मचारियों ने बल्लभगढ़ बाजार में निकाला जुलूस।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 22 मई (अरुण शर्मा)। संघ में सरकार के बीच 29 अक्टूबर 2022 व 5 अप्रैल 2023 को हुए समझौते के अनुसार नगर निगम फरीदाबाद में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, वेतन का भुगतान करने व अन्य मांगों को लेकर पिछले 12 दिन से नगर निगम मुख्यालय पर धरना दे रहे कर्मचारियों ने आज आंदोलन को नया मोड़ देकर बल्लभगढ़ शहर में प्रदर्शन किया। आज के प्रदर्शन का नेतृत्व नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरचरण खांडिय़ा, कैशियर दर्शन सिंह सोया, वरिष्ठ उप प्रधान राकेश चिंडालिया, वाटर सप्लाई यूनियन के सचिव रामरतन कर्दम ने किया।
प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरुचरण खांडिय़ा ने कहा कि सरकार नगर निगम के कर्मचारियों के साथ बहुत ही अन्याय कर रही है। उन्होंने बताया कि नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा व सरकार के बीच 29 अक्टूबर 2022 व 5 अप्रैल 2023 को चंडीगढ़ में वार्ता हुई और वार्ता में पालिकाओं, परिषदों, नगर निगमों के कर्मचारियों की सभी मांगों पर सहमति हुई लेकिन लगभग 5 महीने बीतने के बाद भी सरकार ने मानी गई मांगों में से केवल 4 ही पत्र जारी की है। जिसमें 4298 सफाई कर्मचारियों व 68 सीवर के कर्मचारियों को पक्की भर्ती के माध्यम से पक्का करने, कच्चे कर्मचारियों को एलटीसी देने, तेल साबुन देने का पत्र जारी किया है। इनसे अलग जितनी भी मांगों पर समझौता हुआ आज तक सरकार ने उनको लागू नहीं किया है, इसलिए प्रदेश का कर्मचारी आज सरकार के खिलाफ सडक़ों पर उतर कर के प्रदर्शन कर रहा है। श्री खांडिय़ा ने बताया कि नगर निगम फरीदाबाद के अंदर जो अधिकारी बैठे हैं। वह सरकार की चि_ी को ईमानदारी से लागू नहीं करते हैं। सरकार ने 4298 सफाई कर्मचारियों व 68 सीवर कर्मचारियों को पक्का करने के लिए 8 फरवरी को पत्र जारी कर दिया था लेकिन नगर निगम फरीदाबाद में आज तक उस पत्र पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। यूनियन की तरफ से कई बार नगर निगम प्रशासन अनुरोध किया की सरकार के पत्र के अनुसार नगर निगम के सफाई कर्मचारियों व सी व कर्मचारियों को पक्का किया जाए तथा कच्चे कर्मचारियों को एलटीसी दी जाए लेकिन नगर निगम प्रशासन उस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है इसलिए आज नगर निगम के सभी विभागों के कर्मचारी नगर निगम फरीदाबाद के खिलाफ आंदोलन पर हैं। श्री खांडिय़ा ने बताया कि यूनियन की तरफ से 7 मई को आंदोलन का नोटिस दिया और नगर निगम आयुक्त से अनुरोध किया कि 11 मई से पहले पहले कच्चे कर्मचारियों की पक्का को किया जाए अन्य मांगों को लागू किया जाए, अगर 11 मई से पहले पहले कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने व अन्य मांगों को लागू नहीं किया गया तो 12 मई से नगर निगम मुख्यालय पर कर्मचारी द्वारा आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। आज कर्मचारी लगातार 12 मई से आंदोलन पर हैं लेकिन नगर निगम प्रशासन की तरफ से कर्मचारियों की मांगों पर कोई गंभीरता दिखाई नहीं दे रही है। श्री खांडिय़ा ने बताया कि हम लगातार शांतिपूर्ण तरीके से नगर निगम मुख्यालय पर आंदोलन कर रहे हैं और आज हमने बल्लभगढ़ शहर में प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि कल ओल्ड फरीदाबाद में प्रदर्शन किया जाएगा। श्री खांडिया ने नगर निगम प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर कर्मचारियों की मांगों का तुरंत प्रभाव से समाधान नहीं किया तो नगर निगम के सभी कर्मचारी इस गर्मी के मौसम में हड़ताल जैसा कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर होगा। उन्होंने कहा कि अगर कर्मचारी हड़ताल पर चले गए और कर्मचारियों की हड़ताल पर जाने से आमजन को कोई भी असुविधा होगी तो उसकी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।
आज के प्रदर्शन में अन्य अलावा संघ के प्रेस सचिव महेंद्र कुडिय़ा, उप प्रधान राजवीर चिंडालिया, चाचा प्रेमपाल, महिला नेता ललिता देवी, कमलेश, शकुंतला, ज्ञानो देवी अन्य नेता उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!