जिलेवासी गर्मी व लू से बचने के लिए एहतियात बरते : डीसी विक्रम सिंह – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

जिलेवासी गर्मी व लू से बचने के लिए एहतियात बरते : डीसी विक्रम सिंह

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 22 अप्रैल (अरुण शर्मा)। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि गर्मी के मौसम के मद्देनजर जिले में तापमान बढऩा शुरू गया है। इससे गर्मियों में होने वाली शारिरीक परेशानियों का खतरा भी बढ़ गया है। गर्मियों में इन शारीरिक परेशानियों के साथ लोगों को स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, चिड़चिड़ापन, हीट स्ट्रोक जैसी समस्या हो सकती है। इससे बचाव को लेकर हमें विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है। गर्म हवाएं व लू से शारीरिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिससे किसी व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है।
डीसी विक्रम सिंह ने ऐसे में सभी जिलेवासी अपने दैनिक कार्यक्रमों की सूची बनाने से पूर्व अपने मोबाइल, रेडियो, टीवी या अखबार के माध्यम से अपने स्थानीय मौसम की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। ताकि घर से बाहर निकलते समय गर्म हवाओं व लू के प्रकोप से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि सभी जिलेवासी पर्याप्त मात्रा में जितनी बार संभव हो शरीर के तापमान के अनुरूप पानी पीयें भले ही उन्हें प्यास ना लगी हो। इसके साथ ही जब भी धूप में घर से बाहर निकले तो हल्के रंगो के ढीले फीटिंग के तथा सूती कपड़े पहने व इसके साथ सूरक्षात्मक चश्में, छाता, पगडी, दुपट्टा, टोपी, जूते या चप्पलों का उपयोग जरूर करें। यात्रा के समय अपने साथ पीने का पानी अवश्य रखें।
डीसी ने कहा कि सभी जिलेवासी अपने पालतू जानवरों को छाया में रखें और उन्हें निरंतर पीने का पर्याप्त पानी देते रहें। घर का तापमान रहने के योग्य बना रहे इसके लिए रात में घरों की खिड़कियां खुली रखें। उन्होंने जिले के सभी औद्योगिक संस्थानों से अपील करते हुए कहा कि सभी संस्थान अपने कार्यक्षेत्र पर ठंडा पेयजल उपलब्ध करवाएं। इसके साथ ही प्रयास करें कि श्रमिकों को प्रत्यक्ष सूर्य के समक्ष होने वाले कार्यों से बचाया जा सके। मौसम में हो रहे बदलावों को ध्यान में रखते हुए श्रमयुक्त कार्यों को दिन के ठंडे समय के दौरान करें व बाहरी गतिविधियों के दौरान आराम के समय में भी बढ़ोतरी करने के प्रयास करें। कार्यक्षेत्र पर गर्भवती मजदूरों का चिकित्सकीय परामर्श की स्थिति में अतिरिक्त ध्यान देना होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!