जींद रैली की तैयारियों में दर्जनों सभाओं को किया संबोधित। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

जींद रैली की तैयारियों में दर्जनों सभाओं को किया संबोधित।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 19 अप्रैल (अरुण शर्मा)। सभी प्रकार का ठेका समाप्त करने व हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग कर कच्चे कर्मचारियों को नीति बना कर पक्का करने, एक्सग्रेसिया पॉलिसी में लगाई गई शर्तों को हटाने, पुरानी पेंशन बहाल करने, रिक्त पदों पर नियमित भर्ती करने, तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों को 35400 रुपये का स्केल देने, क्षेत्रफल आबादी के अनुपात में नए पद सर्जित करने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 65-70. 75-80 वर्ष की आयु पूरा करने पर 5 प्रतिशत पेंशन में बढ़ोतरी करने व अन्य मांगों को लेकर 28 मई को जींद में होने वाली कर्मचारियों की चेतावनी रैली अब तक हुई सभी राजनीतिक व अन्य रैलियों के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक होगी। यह दावा आज नगर निगम परिसर में कर्मचारियों की एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ के नेताओं ने किया। निगम कर्मचारियों ने सभा से पहले नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरुचरण खांडिया के पुत्र निवेश की अकस्मिक मृत्यु पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की। इस अवसर पर अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान धर्मवीर फोगाट, संघ के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री, संघ के पूर्व संगठनकर्ता वीरेंद्र सिंह डंगवाल व जिला प्रधान करतार सिंह, सचिव युद्धवीर सिंह खत्री व वरिष्ठ उप प्रधान बलबीर सिंह सहित दर्जनों सामाजिक एवं संगठनों के नेता उपस्थित थे।
28 मई की जींद रैली की तैयारियों में आज सर्व कर्मचारी संघ के नेताओं ने आज दर्जनों सभाओं को संबोधित किया तथा पर्चे वितरण कर रैली का प्रचार किया सर्व कर्मचारी संघ के नेताओं ने मुख्य रूप से आज गोछी स्कूल, जनस्वास्थ्य विभाग, वाईएमसीए यूनिवर्सिटी, रोड़वेज बस स्टैंड बल्लभगढ, बिजली सैक्टर-7, तिगांव पशुपालन विभाग, अटल बिहार वाजपेई मैडिकल कॉलेज छांयसा, बड़ी कर्मचारी आम सभाएं की।
रैली की तैयारियों के लिए जत्थे में टूरिज्म के महासचिव सुभाष देशवाल, नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के उपमहासचिव सचिव सुनील चिडालिया, नपा कर्मचारी संघ के राज्य उपाध्यक्ष कमला, राज्य सह सचिव सुशीला देवी, राज्य महिला सब कमेटी की सह संयोजक अनीता देवी व केंद्रीय कमेटी की नेता सोनिया, सुरेश, ललिता, राज्य ऑडिटर परस राम अधाना, राज्य सचिव अनूप वाल्मीकि, नगरपालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान दलीप बोहत, बिजली नेता शब्बीर अहमद, कृष्ण कुमार, संघ के कोषाध्यक्ष भीम सिंह, संगठन सचिव मुकेश बेनीवाल, ब्लॉक बल्लभगढ प्रधान रामकेश सहारण, फरीदाबाद ब्लॉक सचिव शक्ति सिंह, वरिष्ठ उपप्रधान प्रेमपाल, कल्लूराम कोषाध्यक्ष, देवी सिंह तिगांव ब्लॉक प्रधान, बडख़ल उपप्रधान डिगम्बर डागर, दर्शन सोया, सोनू हुड्डा, जिले सिंह, जनस्वास्थ्य राजकुमार, गिरीश राजपूत आदि भी शामिल रहे।
संघ के राज्य वरिष्ठ उपप्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि सरकार ने 9 साल के कार्यकाल में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की कोई नीति नहीं बनाई बल्कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम बनाकर बेरोजगार नौजवानों को उम्र भर कच्चा रोजगार देने का काम किया है।
श्री शास्त्री ने कहा कि हरियाणा सरकार पड़ोसी राज्यों से सबक लें और पुरानी पेंशन बहाल करने का फैसला करें व अन्य मांगों का समाधान करे अन्यथा हरियाणा प्रदेश के कर्मचारी 28 मई को जींद की चेतावनी रैली में बड़े आंदोलन का ऐलान करेंगे। यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया तो निकट भविष्य में सरकार को व्यापक और तीखे कर्मचारी आंदोलन का सामना करना पड़ेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!