राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा होली मिलन का आयोजन किया। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा होली मिलन का आयोजन किया।

😊 Please Share This News 😊

         फरीदाबाद, 6 मार्च (अरुण शर्मा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा स्नेह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें तीन सौ परिवारों के लगभग 11 सो सदस्यों की सहभागिता रही। कार्यक्रम में स्कूल की बालिकाओं द्वारा कन्या भ्रूण हत्या की सामाजिक बुराई पर आधारित हरियाणवी लोक नृत्य प्रस्तुत किया। स्वयंसेवकों परिवारों के बच्चों एवं समाज से आए बंधुओं के बच्चे-बच्चियों ने बहुत ही सुंदर होली गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए।
सेक्टर-21बी स्थित जीवा पब्लिक स्कूल के सभागार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ फरीदाबाद पश्चिम महानगर के अंतर्गत विवेकानंद नगर का स्नेह होली मिलन समारोह बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख गंगा शंकर मिश्र ने भारतीय त्योहारों की वैज्ञानिकता के संदर्भ में ज्ञान वर्धक वक्तव्य दिया। श्री मिश्र ने अपने प्रेरक एवं ऊर्जावान बौद्धिक द्वारा स्वयंसेवकों को जीवन में सामाजिक समरसता एवं सहभागिता का महत्व समझाया।
होली मिलन समारोह में उपस्थित जनों पर पुष्प वर्षा कर फूलों की होली खेली गई। देश भक्ति एवं भारतीय संस्कृति से सराबोर बालक-बालिकाओं की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर संघचालक संजय, सह महानगर संघचालक अशोक, विभाग प्रचार प्रमुख माधव, विभाग सेवा प्रमुख जगबीर, महानगर व्यवस्था प्रमुख जितेंद्र, विभाग धर्म जागरण संयोजक योगेन्द्र, महानगर कार्यवाह सुनील व महानगर प्रचार प्रमुख विश्वनाथ सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!