श्री सिद्धदाता आश्रम के सेवादारों ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धों की सेवा की। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

श्री सिद्धदाता आश्रम के सेवादारों ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धों की सेवा की।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 6 फरवरी (अरुण शर्मा)। श्री सिद्धदाता आश्रम के अधिपति जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज के निर्देश पर सेवादार डबुआ कॉलोनी स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे और उन्होंने बुजुर्गों की सेवा की। इस वृद्धाश्रम का संचालन एसोसिएशन फॉर द वेलफेयर ऑफ हैंडीकेप्ड द्वारा किया जाता है।
सेवादारों ने बुजुर्गों महिलाओं को साडियां, शॉल और केले प्रसाद के रूप में दिए। जिन्हें वह श्री गुरु महाराज के आदेश पर लेकर यहां पहुंचे थे। उन्होंने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और उनका हालचाल जाना। आश्रम के सेवादार यहां पहले भी सेवा करते रहे हैं। इस वृद्धाश्रम में करीब 50 बुजुर्ग रहते हैं जिनके रहने जीने का यही केंद्र सहारा है। उम्र के इस पड़ाव पर किन्हीं कारणों से अपनों द्वारा ठुकराए जाने के बाद यह एक दूसरे का सहारा बनते हैं। आश्रम के प्रसाद को प्राप्त कर बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने कहा कि श्री सिद्धदाता आश्रम के बारे में उन्होंने पहले भी अनेक अवसरों पर लोगों के मुंह से सुना है और वह जल्द ही एकसाथ आश्रम भी आना चाहेंगे। जिस पर सेवादारों ने उन्हें आश्रम के बारे में जानकारी दी और आश्रम आने की निमंत्रण भी दिया।
इस अवसर पर श्री गुरु महाराज के जयकारों के बीच सेवादार एडवोकेट राजेश खटाना ने कहा कि आश्रम अनेक सामाजिक सांस्कृतिक धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों में रत है। जिनमें जरूरतमंदों को उनकी जरूरत का सामान दिये जाने, नित्य भोजन प्रसाद का वितरण, धार्मिक कार्यक्रमों, स्कूल, गौशाला आदि के माध्यम से सेवाएं की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज डबुआ के वृद्धाश्रम आए हैं, जहां बुजर्गों के बीच आकर बड़ा अच्छा लग रहा है। इस दौरान आश्रम की ओर से ज्ञानेंद्र शर्मा, शकुन रघुवंशी, नवल किशोर शर्मा, मदन, दीपक आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!