भाजपा जिला संयोजकों की संगठनात्मक बैठक समपन्न हुई। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

भाजपा जिला संयोजकों की संगठनात्मक बैठक समपन्न हुई।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 6 फरवरी (अरुण शर्मा)। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय अटल कमल पर भाजपा जिला पदाधिकारियों, मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विभाग एवं प्रकोष्ठों के जिला संयोजकों की संगठनात्मक बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई समपन्न। बैठक में मुख्य रूप से संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू, फरीदाबाद नगर निगम चुनाव प्रभारी व करनाल से सांसद संजय भाटिया, प्रदेश संयोजक महासम्पर्क अभियान संदीप जोशी, जिला महामंत्री मूलचन्द मित्तल, आरएन सिंह व जिला विस्तारक मनजीत जांगड़ा उपस्थित रहे।
बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री रविद्र राजू ने संगठनात्मक विषयों पर कार्यकर्ताओं से चर्चा की और उन्हें आगामी नगर निगम चुनावों के लिए जीत का मन्त्र दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही आप सभी वार्ड अनुसार लोकल प्रभारी नियुक्त करें जिससे चुनावों में काम करने में आसानी होगी। रविन्द्र राजू ने सभी मंडलों को जल्द से जल्द पन्ना प्रमुख बनाने के लिए कहा और बताया कि पन्ना प्रमुख ही संगठन की रीड़ की हड्डी हैं, वो चुनाव जीताने में अहम भूमिका निभाते हैं। हमारी सरकार ने जिन परिवारों को लाभ दिया हैं उन सभी लोगों से घर-घर जाकर सम्पर्क करना हैं और प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को अधिक से अधिक लोगों के साथ अपने अपने बूथ पर सुनना है ।
फरीदाबाद नगर निगम चुनाव प्रभारी व करनाल से सांसद संजय भाटिया ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि नगर निगम चुनावों के लिए आप सभी कार्यकत्र्ता अपनी कमर कस लें व अधिक से अधिक जन सम्पर्क करें और अपने-अपने मंडल में की वोटर्स को अवश्य अपने साथ जोड़ें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!