किसान संघर्ष समिति की रखी मीटिंग। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

किसान संघर्ष समिति की रखी मीटिंग।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 24 जनवरी (अरुण शर्मा)। किसान संघर्ष समिति नहरपार फरीदाबाद की मीटिंग प्रधान जगबीर सिंह नागर की अध्यक्षता में रखी गई। मीटिंग का संचालन महासचिव सत्यपाल नरवत द्वारा किया गया। मीटिंग में सम्मिलित हुए किसानों ने अपनी अपनी समस्याएं व सुझाव रखे। मीटिंग में जो समस्याएं सामने आई उनमें काफी किसानों का सेशन कोर्ट का मुआवजा अभी तक नहीं दिया गया है और सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार जो मुआवजा किसानों को दिया गया है उसमें दो महीने की ब्याज की राशि नहीं दी गई है। प्रतिवर्ष मिलने वाली रॉयल्टी भी किसानों के खाते में नहीं आ रही है तथा कुछ किसानों का कोटा के तहत मिलने वाले प्लाटों का विवाद भी चला आ रहा है प्रधान जगबीर नागर व महासचिव सत्यपाल नरवत ने मीटिंग को संबोधित करते हुए किसानों को आश्वस्त किया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण फरीदाबाद के प्रशासक व संपदा अधिकारी को लंबित रह गई मांगों का ज्ञापन दिया जाएगा और उनसे मीटिंग का समय लिया जाएगा। किसानों के मुआवजे की राशि से जो टीडीएस काटा है उसको वापस लेने के लिए अपना सीए से सलाह मशविरा कर लें।
मीटिंग में राजकुमार आर्य, भूपसिंह, हरपाल, चंद्रसिंह, महेंद्र नरवत, वेदपाल, जगदीश, धीरज, बाबूराम, हरिचंद, परमानंद कौशिक, अरुण त्यागी, जुगला नम्बरदार, राकेश, उमेद सिंह आदि ने भाग लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!