दो फरवरी तक मांगों को लागू नहीं किया गया तो तीन फरवरी से निगम मुख्यालय पर करेगें आन्दोलन : नरेश शास्त्री – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

दो फरवरी तक मांगों को लागू नहीं किया गया तो तीन फरवरी से निगम मुख्यालय पर करेगें आन्दोलन : नरेश शास्त्री

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 24 जनवरी (अरुण शर्मा)। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा जिला कमेटी ने आज निगम आयुक्त को उनके कार्यालय में मिलकर मांग पत्र सौंपा। संघ ने कहा 2 फरवरी तक मांगों का हो समाधान करे निगम अन्यथा 3 फरवरी से निगम मुख्यालय पर करेंगे आंदोलन। संघ नेताओं ने नाराजगी जताते हुए कहा कि नगर निगम प्रशासन सरकार के 6 जनवरी 2023 को जारी किए गए पत्र के अनुसार अनुबंधित आधार पर लगे सफाई कर्मचारियों एवं सीवर मैनो को सीधी भर्ती के माध्यम से नियमित करने की प्रक्रिया में विलंब कर रहा है तथा अप्रैल 2022 से ईएसआई जमा न होने से कर्मचारियों का ईएसआई अस्पताल ने ईलाज करना बंद कर दिया है, नियमित कर्मचारियों का भी जीपीएफ पिछले कई वर्षों से जमा न होने से लाखों रुपए का ब्याज का नुकसान कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है, वही अन्य समस्याओं का भी समाधान नहीं हो रहा है।
निगम आयुक्त से मिलने गए संघ के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, राज्य सचिव अनून, जिला के कार्यकारी प्रधान सुदेश कुमार, जिला सचिव नानक चंद खेरालिया ने किया।
प्रतिनिधिमंडल में अन्य के अलावा सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरचरण खांडिय़ा, सचिव कृष्ण चिंडालिया, राकेश चिंडालिया, बेलदार यूनियन के प्रधान शहाबुद्दीन, इलेक्ट्रिशियन यूनियन के प्रधान मनोज शर्मा, वाटर सप्लाई यूनियन के प्रधान देवी चरण शर्मा, क्लर्क यूनियन के प्रधान रंजीत शुक्ला, ड्राइवर यूनियन के प्रधान परसराम अधाना, वेद भड़ाना, सैनिटेशन स्टाफ यूनियन के सचिव अनिल चिंडालिया, जेई यूनियन के सचिव अजय शास्त्री, माली विभाग के प्रधान विनोद कुमार, अग्निशमन विभाग के प्रधान मेघ श्याम आदि शामिल थे।
संघ ने मांग पत्र में सफाई सीवर हरियाणा कौशल रोजगार निगम में शामिल किए गए कर्मचारियों व इलेक्ट्रिशियन, जेई, वाटर सप्लाई, बेलदार, चालक तथा महिला कर्मचारियों की मांगों को मांग पत्र में शामिल किया है। संघ नेताओं ने निगम आयुक्त को सौंपे गए मांग पत्र एवं नोटिस में 2 फरवरी तक मांगों का समाधान करने का समय निर्धारित करते हुए कहा कि यदि 2 फरवरी तक मांगों का समाधान नहीं हुआ तो संघ निगम मुख्यालय पर 3 फरवरी से आंदोलन शुरू कर देगा।
संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि नगर निगम में वर्षों से कर्मचारियों के आइडेंटी कार्ड नहीं बनाए गए हैं तथा हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल पर दर्ज किए गए कर्मचारियों के पद नाम व कार्यस्थल गलत दर्ज किए गए हैं, वेतन कम दिया जा रहा है तथा अनुभव दर्ज नहीं किया जा रहा है, इसके अतिरिक्त 30 वर्षों से लगे दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के वेतन में 2 वर्षों से बढ़ोतरी न करने के विरोध में एवं 16 सूत्रीय मांग पत्र को लागू करवाने के लिए नगर निगम के कर्मचारी आंदोलन करने के लिए मजबूर हैं। श्री शास्त्री ने बताया कि संघ के प्रतिनिधि मंडल ने निगम आयुक्त को मांगों एवं समस्याओं से अवगत करवाते हुए बता दिया है कि निर्धारित समय में मांगों का समाधान नहीं हुआ तो निगम मुख्यालय पर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा यदि नगर निगम प्रशासन ने न्याय उचित मांगों का समाधान नहीं किया तो कर्मचारी काम छोड़ हड़ताल करने को मजबूर होंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!