निगम आयुक्त को नव वर्ष पर मांग पत्र सौंप निगम मुख्यालय पर संघ के नेतृत्व में चलाया जाएगा आंदोलन। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

निगम आयुक्त को नव वर्ष पर मांग पत्र सौंप निगम मुख्यालय पर संघ के नेतृत्व में चलाया जाएगा आंदोलन।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 29 दिसम्बर (अरुण शर्मा)। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की सम्पन्न हुई जिला कमेटी की बैठक में नगर निगम कर्मचारियों की लंबित न्याय उचित मांगों को लेकर बनाई आंदोलन की रणनीति निगम आयुक्त को नव वर्ष पर मांग पत्र सौंप निगम मुख्यालय पर संघ के नेतृत्व में चलाया जाएगा आंदोलन। यह निर्णय आज बीके चौक स्थित नगर निगम कर्मचारी यूनियन कार्यालय पर जिला प्रधान दलीप बोहत की अध्यक्षता में हुई जिला कमेटी की बैठक में लिया गया। इस बैठक का संचालन जिला सचिव नानक चंद खैरालिया ने किया। बैठक में विशेष तौर पर नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, राज्य उप महासचिव सुनील चिंडालिया, ऑडिटर परसराम अधाना मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि सरकार व संघ के बीच 29 अक्टूबर को हुए समझौते को लागू करने में की जा रही देरी के खिलाफ संघ की राज्य एवं जिला कमेटी इकाई एवं अग्निशमन विभाग की राज्य कमेटी एवं जिला कमेटी स्तर के पदाधिकारियों का मांस डेपुटेशन 8 जनवरी को शहरी स्थानीय निकाय मंत्री के हिसार स्थित आवास पर मुलाकात कर मानी गई मांगों को तुरंत प्रभाव से लागू करने की भी मांग को लेकर मुलाकात करेगा तथा 22 जनवरी को रोहतक में महिला राज्य सब कमेटी का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इससे पहले 21 दिसंबर से 15 जनवरी तक इकाईयों एवं जिला स्तर पर महिला सब कमेटी का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अग्निशमन विभाग के सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने के लिए अग्निशमन केंद्रों एवं जिला स्तर पर अग्निशमन विभाग के संगठन का भी निर्माण किया जाएगा।
नगरपालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान दलीप बोहत व कार्यकारी जिला प्रधान सुदेश कुमार एवं जिला सचिव नानक चंद खैरालिया ने कहा कि नगर निगम में लगभग 30 वर्षों से लगे दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के वेतन में पिछले 2 वर्षों से बढ़ोतरी नहीं की गई है न हीं उनको सरकार पक्का कर रही है तथा अनुबंधित आधार पर लगे लगभग 1400 सफाई कर्मचारियों के रिकॉर्ड में त्रुटियों को दूर नहीं किया जा रहा है और कर्मचारियों के जन्म प्रमाण पत्र न होने के कारण सेवानिवृत्त किया जा रहा है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ग्रेजुएटी व अन्य सेवानिवृत्ति लाभ नहीं दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिशिन, रोड मैट व अन्य कर्मचारियों को एसीपी की शर्तों में ढील देकर एसीपी का लाभ देने तथा अन्य सभी पात्र कर्मचारियों को भी एसीपी का लाभ नहीं दिया जा रहा है, वही पात्र कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं की जा रही है, निगम क्षेत्रफल लगातार बढ़ रहा है। कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति प्रतिवर्ष बड़ी मात्रा में हो रही है जिस कारण सफाई सीवर सहित सभी प्रकार के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कर्मचारी नेताओं ने सभी रिक्त पदों पर भर्ती करने, इको ग्रीन तथा सफाई की मशीनों सीवर मशीनों आदि कार्यों में हो रहे भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की भी निगमायुक्त से संघ मांग करेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में बेलदार, मैसन, माली, ड्राइवर, वाटर पंप ऑपरेटर, हेल्पर व इलेक्ट्रिशियन व हेल्पर को भी तेल साबुन दिया जाता था जो अब निगम द्वारा बंद कर दिया गया है, सभी कर्मचारियों को तेल साबुन दिलाने के लिए भी संघ आंदोलन चलाएगा।
आज की बैठक में अन्य के अलावा कर्मी नेता वेद भड़ाना, रंजीत शुक्ला, शाहबुद्दीन, अजय शास्त्री, दर्शन सिंह सोया, राम रतन, महेश शर्मा, रघुवीर चौटाला सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!