मानव रचना कॉर्पोरेट क्रिकेट चैलेंज के 16वें संस्करण के साथ नए साल की शुरुआत करने के लिए तैयार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

मानव रचना कॉर्पोरेट क्रिकेट चैलेंज के 16वें संस्करण के साथ नए साल की शुरुआत करने के लिए तैयार।

😊 Please Share This News 😊

        फरीदाबाद, 29 दिसम्बर (अरुण शर्मा)। कॉरपोरेट क्रिकेट चैलेंज के 16वें संस्करण के साथ मानव रचना नए साल की शुरुआत करने के लिए तैयार है। हर साल दिल्ली-एनसीआर के शीर्ष कॉर्पोरेट्स की क्रिकेट टीमें इस सीरीज में भाग लेती हैं, जिसका उद्देश्य विभिन्न स्थानों में फैले खेल उत्साही कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स के बीच खेल भावना को मजबूत करना है।
संस्थापक डॉ.ओ.पी.भल्ला द्वारा का मानना था कि खेल खिलाडिय़ों के बीच कौशल और सौहार्द पैदा करता है और उन्हें एक दूसरे से जोड़ता है। उनके इस विश्वास को अब पथप्रदर्शक डा.प्रशांत भल्ला अध्यक्ष एमआरईआई और डा. अमित भल्ला उपाध्यक्ष एमआरईआई द्वारा आगे बढ़ाया जा रहा है।
2023 में दिल्ली एनसीआर की 24 प्रमुख कॉर्पोरेट टीमें कप के लिए प्रतिस्पर्धा करेगी, जिनमें मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (गुडग़ांव), जेसीबी इंडिया लिमिटेड (बल्लभगढ़), एस्कॉट्र्स कंस्ट्रक्शन एंड इक्विपमेंट लिमिटेड (बल्लभगढ़) होंडा कार इंडिया लिमिटेड (ग्रेटर नोएडा), टाटा कंसल्टेंसी सर्विस नोएडा, हीरो मोटोकॉर्प इंडिया लिमिटेड गुडग़ांव, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया लिमिटेड गुडग़ांव, वेव इंफ्राटेक नोएडा, एसईसी आरजेएमटी इंजीनियरिंग फरीदाबाद, सर्वोदय अस्पताल फरीदाबाद, नॉर-ब्रेमसे पलवल, फोर्टिस हॉस्पिटल फरीदाबाद, एक्शन कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट लिमिटेड फरीदाबाद, एकॉर्ड हॉस्पिटल ग्रेटर फरीदाबाद, मीडिया ग्रुप दिल्ली, मानव रचना एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस फरीदाबाद, गेट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड गुडग़ांव, एनएचआईए दिल्ली, आज तक दिल्ली, इंडियन ऑयल आरएंडडी फरीदाबाद, कैपजेमिनी इंडिया गुडग़ांव, सोनी इंडिया लिमिटेड दिल्ली, जागरण ग्रुप नोएडा और बेन एंड जीएडब्ल्यूएस दिल्ली शामिल हैं।
क्रिकेट चुनौती के लिए चैंपियंस ट्रॉफी का अनावरण सरकार तलवार, निदेशक खेल एमआरईआईय, डा. अमित भल्ला उपाध्यक्ष एमआरईआई और भाग लेने वाली टीमों के कप्तानों की उपस्थिति में हुआ।
डॉ अमित भल्ला ने कहा कि यह वह मौका है जब हम अपने भीतर के बच्चे के साथ जुडक़र साल की शुरुआत कर सकते हैं। यह खेल की ताकत ही है जो हमें हर साल इन मैचों के आयोजन के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने बताया कि कैसे खेल लोगों को एक साथ लाता है, हमें अमूल्य सबक सिखाता है और हमें अविस्मरणीय यादें देता है।
25 मार्च को समापन के साथ जनवरी से मार्च तक प्रत्येक सप्ताहांत में प्रतिभागियों के बीच कुल 47 मैच खेले जाएंगे। ग्रुप मैच के बाद नॉकआउट मैच खेले जाएंगे, जब तक कि 2 टीमें बाकी टीमों पर जीत हासिल नहीं कर लेतीं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
error: Content is protected !!