विधायक सीमा त्रिखा ने नगर निगम को ग्रीन फील्ड कॉलोनी सौंपने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

विधायक सीमा त्रिखा ने नगर निगम को ग्रीन फील्ड कॉलोनी सौंपने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 16 अक्टूबर (अरुण शर्मा)। बडखल विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा ने ग्रीन फील्ड कॉलोनी फरीदाबाद नगर निगम को सौंपने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का हार्दिक धन्यवाद प्रकट किया है।
विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा ने कहा कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी एवं सैनिक कॉलोनी में रह रहे हजारों लोगों की मांग को देखते हुए 07 जून 2015 को बडखल विधानसभा क्षेत्र स्थित बौद्ध विहार पार्क में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष बडखल विधानसभा में विकास कार्यों के लिए 25 सूत्रीय मांग-पत्र सौंपते हुए ग्रीन फील्ड कॉलोनी एवं सैनिक कॉलोनी को फरीदाबाद नगर निगम को हस्तांतरित करने की प्रार्थना रखी थी, जिस पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री उद्घोषणा संख्या 10213 के अंतर्गत फरीदाबाद नगर निगम को इन दोनों कॉलोनियों को नगर निगम के अंतर्गत लाने का मार्ग प्रशस्त करते हुए सैनिक कॉलोनी को वर्ष 2018 में नगर निगम में हस्तांतरण का कार्य पूर्ण होने के बाद अब 15 अक्टूबर 2022 को फरीदाबाद में मुख्यमंत्री मनोहर लाल जिला फरीदाबाद की अपनी पहली जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की बैठक में ग्रीनफील्ड कॉलोनी में पिछले लगभग 50 वर्षों से स्थाई रूप से रह रहे करीब 9000 परिवारों की मांग को मानते हुए विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं स्थानीय सांसद कृष्णपाल गुर्जर की सिफारिश को मानते हुए वर्ष 1962 में स्थापित ग्रीन फील्ड कॉलोनी की 434 एकड़ भूमि को फरीदाबाद नगर निगम को हस्तांतरित करने के आदेश देकर यहां के निवासियों को मनोहर सौगात दी है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ग्रीन फील्ड कॉलोनी का किया दौरा अधिकारियों को दिए निर्देश
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार सुबह ग्रीन फील्ड कॉलोनी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी में जितने भी विकास कार्य हैं उन्हें एक=एक कर सभी को पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि कॉलोनी के लोगों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी हुई है और इस कॉलोनी को नगर निगम को विकास कार्यों के लिए पूरी तरह से सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब कॉलोनी के लोगों को सीवर-सडक़ जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अंडरपास का भी निरीक्षण किया और कहा कि जल्द ही यहां से बरसात के दौरान भरने वाले पानी की समस्या का स्थाई समाधान किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
error: Content is protected !!