संत समागम दिनांक 19 अक्टूबर को दशहरा ग्राउंड में आयोजित किया जायेगा। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

संत समागम दिनांक 19 अक्टूबर को दशहरा ग्राउंड में आयोजित किया जायेगा।

😊 Please Share This News 😊

        फरीदाबाद, 17 अक्टूबर (अरुण शर्मा)। आध्यात्मिकता के प्रचार- प्रसार द्वारा समूची मानव जाति को एक वैश्विक परिवार के सूत्र में बांधने हेतु 75वें वार्षिक निरंकारी संत समागम से पूर्व की कल्याणकारी यात्राओं के अंतर्गत निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का फरीदाबाद में आगमन होने जा रहा है। सत्गुरु माता के पावन सान्निध्य में आयोजित होने वाला यह संत समागम दिनांक 19 अक्टूबर को सायं6 बजे से 9 बजे तक एन.आई.टी-1 स्थित दशहरा ग्राउंड में आयोजित किया जायेगा। इस विशाल संत समागम की तैयारियां हेतु फरीदाबाद की साध संगत और सेवादल के सदस्यों द्वारा उत्साहपूर्वक दशहरा ग्राउंड में साफ-सफाई और अन्य व्यवस्था सम्बन्धित सेवाओं में योगदान दिया जा रहा है। फरीदाबाद, बल्लभगढ़, पलवल, गुडगांव, हरियाणा, दिल्ली एवं एनसीआर के अन्य स्थानों से भी हजारों की संख्या में प्रभु प्रेमी भक्त समागम में सम्मिलित होकर सत्गुरु माता के पावन आशीष प्रवचनों को श्रवण करेंगे।
संत निरंकारी मिशन एक आध्यात्मिक विचारधारा है जो मानव को मानव के साथ जोड़ती है, जिसका उद्देश्य सभी में निराकार की दिव्य ज्योति को देखते हुए प्रेम, सहिष्णुता एवं एकत्व के भाव को प्रसारित करना है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!