क्यूआरजी अस्पताल में सीवर सफाई के दौरान दुर्घटना के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

क्यूआरजी अस्पताल में सीवर सफाई के दौरान दुर्घटना के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 9 अक्टूबर (अरुण शर्मा)। दशहरे वाले दिन 5 अक्टूबर को क्यूआरजी अस्पताल में सीवर सफाई के दौरान हुई दुर्घटना के मामले में पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा के द्वारा दिए गए निर्देश पर कार्रवाई करते हुए एसीपी महेंद्र वर्मा ने चौकी सेक्टर 16 की टीम के साथ मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मुनेश कुमार और सतीश कुमार का नाम शामिल है। दोनों आरोपी मुनेश व सतीश कुमार दिल्ली के अम्बेडकर नगर के रहने वाले हैं। मृतक सफाई कर्मी ठेकेदार मुनेश के पास करीब पिछले 5 वर्ष से काम कर रहे थे। घटना 4 दिन पहले की है जिसमें मृतक रोहित पुत्र धर्मेन्द्र, रवि पुत्र धर्मेन्द्र, विशाल पुत्र रमेश तथा रवि पुत्र राजू की क्यूआरजी अस्पताल में सफाई के दौरान मृत्यु हो गई थी। सभी युवक दक्षिणपुरी दिल्ली के संजय कैंप के रहने वाले हैं। इनकी उम्र लगभग 25 वर्ष है। पुलिस जांच में सामने आया कि सफाई के लिए हर महीने क्यूआरजी आते थे। क्यूआरजी हॉस्पिटल के सेफ्टी टैंक के पास सफाई कर रहे थे, दो युवक अंदर सफाई के लिए उतरे थे गैस की वजह से बेहोश होने पर दूसरे दो युवक उन्हें बाहर निकालने के लिए जैसे ही अंदर उतरे वह भी बेहोश हो गए जिनकी भी मृत्यु हो गई। परिजनों की शिकायत पर चौकी सेक्टर-16ए थाना सेक्टर-17 ने लापरवाही के जिम्मेदार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था जिसकी लगातार तफ्तीश एसीपी महेंद्र वर्मा द्वारा की जा रही थी। जिसमें दो आरोपियों को कल शाम को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को आज कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा ।
सरकार की पॉलिसी के तहत चारों मृतकों को श्रम विभाग तथा एससी एसटी एक्ट के मुताबिक मुआवजा दिया जाएगा। मामले में क्यूआरजी हॉस्पिटल प्रबंधन के द्वारा लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है जिन्हें गिरफ्तार किया जाएगा, पुलिस की तफ्तीश जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!