चोरी के मामले में शामिल दो आरोपित गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

चोरी के मामले में शामिल दो आरोपित गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 5 अक्टूबर (अरुण शर्मा)। क्राइम ब्रांच 56 प्रभारी राकेश कुमार सिंह की टीम ने चोरी के मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने वसीम अकरम तथा इरशाद उर्फ दिलशाद का नाम शामिल है। आरोपी वसीम फरीदाबाद के गढ़ी मोहल्ला तथा आरोपी इरशाद मेवात जिले के रेवासा गांव का रहने वाला है। आरोपियों के खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत तीन मुकदमे दर्ज है जिसमें आरोपियों ने एनआईटी तथा सदर बल्लभगढ़ एरिया से इको गाड़ी के 3 साइलेंसर चोरी किए थे। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गांधी कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों की गुडग़ांव मोड़ पर मेकैनिक की दुकान है जिसमें इरशाद मकैनिक है तथा वसीम डेंटिंग का काम करता है। आरोपियों ने बताया कि इको गाड़ी का साइलेंसर 15000 में बिक जाता है इसलिए वह इन गाडिय़ों के साइलेंसर को चोरी करके ठीक होने के लिए आई इको गाड़ी में फिट कर देते थे जिससे उन्हें काफी बचत होती थी। आरोपियों के कब्जे से चोरी के तीनों साइलेंसर बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!