भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयन्ती को धूमधाम से मनाया। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयन्ती को धूमधाम से मनाया।

😊 Please Share This News 😊

     फरीदाबाद, 25 सितम्बर (अरुण शर्मा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मोत्सव पर सेवा पखवाडा के तहत भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल पर भाजपा फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकात्म मानववाद और अन्त्योदय के प्रणेता, जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयन्ती को धूमधाम से मनाया । भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक सीमा त्रिखा, राजेश नागर, नरेन्द्र गुप्ता, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव अजय गौड़, पूर्व प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, अनुशासन समिति की प्रदेश अध्यक्ष नीरा तोमर, वरिष्ठ उप महापौर देवेन्द्र चौधरी, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सोहनपाल सिंह और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने फरीदाबाद के अलग-अलग मंडलों में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन और उनके विचारों को कार्यकर्ताओं के सामने रखा। भाजपा जिला फरीदाबाद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फरीदाबाद के सभी 1078 बूथों पर कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय को स्मरण करते हुए माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। सेवा पखवाडा के तहत आज 1078 बूथों पर मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना और सुनाया गया।
जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों और उनके जीवन दर्शन को कार्यकर्ताओं के सामने रखते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को मथुरा जिले के फरह स्थित नगला चंद्रभान गांव में हुआ था। दीनदयाल जी परीक्षा में हमेशा प्रथम स्थान पर आते थे। उन्होंने प्रशासनिक परीक्षा दी, उत्तीर्ण भी हुये किन्तु अंग्रेज सरकार की नौकरी नहीं की। 1937 में छात्र जीवन के दौरान पंडित जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सम्पर्क में आये और संघ के जीवनव्रती प्रचारक बन गये। श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ मिलकर जनसंघ की स्थापना की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
error: Content is protected !!