शिक्षा मनुष्य के जीवन का अनमोल उपहार होता है। शिक्षा हमेशा जीवन में मार्ग दर्शन का काम करती है -कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

शिक्षा मनुष्य के जीवन का अनमोल उपहार होता है। शिक्षा हमेशा जीवन में मार्ग दर्शन का काम करती है -कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 5 सितम्बर (अरुण शर्मा)। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज सोमवार को लोगों को शिक्षक दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा मनुष्य के जीवन का अनमोल उपहार होता है। शिक्षा हमेशा जीवन में मार्ग दर्शन का काम करती है।
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा आज स्थानीय सेक्टर-8 कार्यालय पर जनता की समस्याओं को सुन रहे थे। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने समस्याओं से सम्बंधित अधिकारियो को भी फोन करके समाधान करने के दिशा निर्देश दिए।
वहीं गत सायं प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने सेक्टर-64 में करीब 20 लाख रुपए की लागत से बनाए जाने वाले पार्क का पौधारोपण कर शिलान्यास किया। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा की बल्लभगढ़ के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी और सेक्टर वासियों को बल्लभगढ़ मोहना रोड पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए मोहना रोड के ऊपर एलिवेटेड पुल का निर्माण भी जल्द शुरू करवाया जाएगा। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि 2014 से पहले बल्लभगढ़ की हरी विहार और आदर्श नगर जैसे इलाके में पैदल निकलना भी मुश्किल था। लेकिन प्रदेश की मनोहर सरकार ने बल्लभगढ़ के पूरे इलाके को आरएमसी और इंटरलॉकिंग टाइल में तब्दील करने का बहुत बड़ा कार्य किया है। जिसके लिए वे प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आभारी रहेंगे।
इस अवसर पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कांग्रेस की हल्ला बोल रैली पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस कितने ही हल्ला बोल करें। लेकिन अब उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। देश की जनता भाजपा सरकार की रीति और नीति में अपना विश्वास बना चुकी है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ प्रदेश में बिना भेदभाव के कार्य कर रही है।
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का सेक्टर-64 पहुंचने पर स्थानीय सेक्टर वासियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और उन्हें पार्क बनवाने और बल्लभगढ़ में चहुंमुखी विकास कार्य करवाने को लेकर उनका पगड़ी बांधकर धन्यवाद भी जताया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!