फरीदाबाद पुलिस द्वारा विभिन्न केसों में बरामद मादक पदार्थ को किया नष्ट। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

फरीदाबाद पुलिस द्वारा विभिन्न केसों में बरामद मादक पदार्थ को किया नष्ट।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 31 अगस्त (अरुण शर्मा)। पुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेशानुसार फरीदाबाद पुलिस द्वारा विभिन्न केसों में बरामद मादक पदार्थ को पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा की देख-रेख में नष्ट किया गया। जिला फरीदाबाद में गठित ड्रग डिस्पोजल कमेटी के चेयरमैन पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा, डीसीपी सेंट्रल मुकेश मल्होत्रा, डीसीपी बल्लभगढ़ कुशल सिंह, एसीपी मुख्यालय अभिमन्यु गोयत, एसीपी तिगांव सुरेंद्र श्योराण, एसीपी सेंट्रल महेंद्र सिंह, एसीपी बल्लभगढ़ मुनीष सहगल, एसीपी सराय देवेंद्र सिंह, एसएचओ थाना तिगांव अशोक कुमार सहित गवाह के तौर पर समाज के गणमान्य व्यक्तियों में भैंसरावली से अमित और मनोज मौजूदगी में गोल्डन ईगल वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी तिगांव रोड गांव जसाना फरीदाबाद में विभिन्न 68 मुकदमों में बरामद मादक पदार्थों को अपनी देखरेख में फोटोग्राफी करवा कर सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया। इन मुकदमों में फरीदाबाद पुलिस के 64 मुकदमों में जप्त किया गया नशीला पदार्थ शामिल है। फरीदाबाद के जीआरपी थाने के 4 मुकदमें शामिल है। पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा कमेटी चेयरमेन की अध्यक्षता में नष्ट किए गए विभिन्न थानों के 68 मुकदमों में बरामद मादक पदार्थ इस प्रकार है। जिनमें गांजा 83.584 किलोग्राम, स्मैक-315 ग्राम, नशीले इंजेक्शन.238 नष्ट किए गए।
उपरोक्त मादक पदार्थों पुलिस द्वारा जप्त किए गए मादक पदार्थ भी शामिल है जिन्हें कई वर्षों से नष्ट नहीं किया गया था। वर्ष 2022 में फरीदाबाद पुलिस थानों द्वारा जप्त किए गए मादक पदार्थों को नष्ट किया गया था। उपरोक्त सभी मादक पदार्थों को प्रक्रिया के तहत आग लगा कर नष्ट किया गया है। विकास कुमार अरोड़ा ने कहा कि मालखाने में जगह खाली हो सकेगी जिससे माल खाने में भंडारण की व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि नशा इंसान को धीरे धीरे अपराधी बना देता है। नशीले पदार्थ मनुष्य के शरीर के साथ-साथ उसको मानसिक रूप से भी अपाहिज बना देते हैं इसीलिए नागरिक नशे से दूर रहकर समाज कल्याण में अपना योगदान दे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग गलत संगत में पडक़र या शौकिया तौर पर नशे का सेवन शुरू करते हैं परंतु बाद में उन्हें इसकी लत लग जाती है जिसके पश्चात इसकी आदत छोडऩा बहुत मुश्किल हो जाता है इसलिए पहले दिन से ही इससे दूर रहना चाहिए ताकि आपके आने वाले भविष्य को नशे से दूर रख कर उज्जवल बनाया जा सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
error: Content is protected !!