नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 2 आरोपियो को किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 2 आरोपियो को किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 31 अगस्त (अरुण शर्मा)। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 2 आरोपियो को थाना पल्ला प्रबंधक की टीम ने गिरफ्तार किया है गिरफ्तार आरोपियो में मनू और शिवा का नाम शामिल है। आरोपी मनू बिहार के भोजपुर जिले का तथा वर्तमान में बदरपुर बॉर्डर दिल्ली का तथा आरोपी शिवा दिल्ली के प्रहलादपुर का रहने वाला है। आरोपी शिवा की बदरपुर बॉर्डर पर जूतों की दूकान है। आरोपी मनू करीब 1 महिने पहले जूते लेने आया था। जिससे दोनों की आपस में जान पहंचान हो गई। आरोपी मनू ने सीपीडब्लूडी का फर्जी आई कार्ड बनाकर लोगो से नौकरी और सीपीडब्लूडी में टैंडर दिलाने के नाम पर ठगी करते है। इसी प्रकार आरोपियो ने सैक्टर-91 फरीदाबाद में रहने वाले राम सरन के साथ नौकरी दिलाने के नाम पर 3 लाख 80 हजार रुपए ठग लिए थे। पीडित की शिकायत पर 25 अगस्त को ठगी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी। थाना पुलिस ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से मनू को 27 अगस्त को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। आरोपी के दूसरे साथी शिवा को 30 अगस्त को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने पीडित के द्वारा पुलिस को दी गई आई-कार्ड की फोटोकॉफी की सीपीडब्लूडी विभाग से जांच कराई जो फर्जी पाया गया। दोनो आरोपियो को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!