नशे के इंजेक्शन बेचने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

नशे के इंजेक्शन बेचने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 30 अगस्त (अरुण शर्मा)। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 की टीम ने नशे के इंजेक्शन बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपी का नाम सागर है। आरोपी बल्लभगढ़ के गांव जुन्हेडा का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से थाना मुजेसर के एरिया बाटा चौक से नशे के इंजेक्शन बेचते हुए काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 20 नशे के इंजेक्शन बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ नशे के इंजेक्शन बेचने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी से पूछताछ सामने आया की आरोपी पलवल के किसी व्यक्ति से 150 रूपए के में नशे के इंजेक्शन खरीद कर लाता है। जिन्हे 400 रूपए में बेचता है। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। नशे के इंजेक्शन सप्लाई करने वाले आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!