श्री संकट मोचन हनुमान मंडल कैली धाम में श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर कलश यात्रा का किया आयोजन। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

श्री संकट मोचन हनुमान मंडल कैली धाम में श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर कलश यात्रा का किया आयोजन।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 21 अगस्त (अरुण शर्मा)। श्री संकट मोचन हनुमान मंडल कैली धाम में श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस कलश यात्रा में व्यास पीठ पर महावीर प्रसाद वशिष्ठ विराजमान हुए उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण पापों का नाश करने वाली भागवत कथा का श्रवण मात्र से ही मनुष्य का कल्याण होता है। यह भागवत कथा 7 दिन सायं 4 बजे से 7 बजे तक प्रतिदिन आयोजित की जाएगी।
आगामी 28 अगस्त रविवार को यज्ञ के साथ कथा का समापन किया जाएगा तत्पश्चात भण्डारे का भी आयोजन किया जाएगा। मंदिर के प्रधान पवन वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व कल्याण तथा महामारी कोरोना से मुक्ति दिलाने के लिए कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मंडल के सभी सदस्य हिस्सा ले रहे हैं।
पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान श्री कृष्ण जी सृष्टि के सृजन पालन और संहार करते हैं भगवान के चरणों में जितना समय बिताया जाए उतना अच्छा है संसार में एक-एक पल बहुत कीमती है इसलिए सत्संग में ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करना चाहिए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से एडवोकेट ललित गर्ग, प्रफुल्ल शर्मा, मुकेश वर्मा, मनमोहन शर्मा, बृज बिहारी त्रिवेदी, अरविंद शर्मा, मदन गोपाल, बंसल, अशोक शर्मा, देव चंद सैनी आदि लोगों ने मुख्य रूप से भूमिका निभा रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!