नाकाबंदी में वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल समेत आरोपी को किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

नाकाबंदी में वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल समेत आरोपी को किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद,19 अगस्त (अरुण शर्मा)। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम ने लूट की वारदात में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम तरुण है जो मोहना का रहने वाला है। पुलिस थाना सदर बल्लभगढ़ में दिनांक 18 अगस्त को लूट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 17 अगस्त की रात गढख़ेड़ा गांव के रहने वाले देवी सिंह जो अपनी ड्यूटी से अपने गांव जा रहा था तो फफूंदा गांव के पास रास्ता रोककर देशी कट्टे के बल पर उसके साथ मारपीट की तथा उसका मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन तथा 1250 रुपए छीनकर फरार हो गए। क्राइम ब्रांच की टीम ने नाकाबंदी में वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी को लूटी हुई मोटरसाइकिल सहित फतेहपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से मोटरसाइकिल तथा वारदात में प्रयोग हथियार बरामद किया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बेरोजगार होने के कारण वह अपना खर्चा चलाने के लिए इस प्रकार की वारदातों को अंजाम देता है। पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
error: Content is protected !!