22वां सर्वजातीय परिचय सम्मेलन 15-16 अक्टूबर को व सर्वजातीय विवाह 13 नवम्बर 2022 को ओल्ड फरीदाबाद में कराया जाएगा। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

22वां सर्वजातीय परिचय सम्मेलन 15-16 अक्टूबर को व सर्वजातीय विवाह 13 नवम्बर 2022 को ओल्ड फरीदाबाद में कराया जाएगा।

😊 Please Share This News 😊

     फरीदाबाद,20 अगस्त (अरुण शर्मा)। महाराजा अग्रसेन विवाह समिति के प्रधान ब्रह्मप्रकाश गोयल ने बताया कि 22वां सर्वजातीय परिचय सम्मेलन व शादी समारोह को लेकर एक बैठक का आयोजन संरक्षक अनिल गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया जिसमें श्री गोयल ने बताया कि 22वां सर्वजातीय परिचय सम्मेलन 15-16 अक्टूबर को व सर्वजातीय विवाह 13 नवम्बर 2022 को ओल्ड फरीदाबाद में कराया जाएगा। श्री गोयल ने बताया कि समिति के द्वारा पहले भी लगातार 21 वर्षों से परिचय सम्मेलन एवं सामूहिक विवाह का सफल आयोजन सभी दानदाताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाज सेवियों के सहयोग द्वारा किए गए हैं जिसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं। परिचय सम्मेलन को लेकर की गई मीटिंग में बताया गया कि 22वां परिचय सम्मेलन अग्रसेन भवन, नियर गोपी कालोनी चौक, सेक्टर-19, ओल्ड फरीदाबाद में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लगभग 300 पंजीकरण कार्यालय फरीदाबाद के सभी कालोनियों, गांवों व बल्लभगढ़, पलवल, होडल, हसनपुर, मेवात, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुडग़ांव, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, महेन्द्रगढ़, पानीपत, मथुरा, वृंदावन, कोसीकलां, गोवर्धन, जेवर, टप्पल, खैर, खुर्जा, गाजियाबाद, नोएडा आदि में बनाए गए हैं। जिसमें डॉक्टर, इंजीनियर, टीचर, व्यापारी, अपाहिज, विधवा, तलाकशुदा, पढ़े-लिखे, विकलांग व अनपढ़, नौकरी करने वाले युवक-युवतियां आदि अपने फार्म भर सकते हैं। मीटिंग में बहुत से जिम्मेदार साथी मौजूद थे और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
मीटिंग में मुख्य रुप से संरक्षक अनिल गुप्ता, प्रधान ब्रहम प्रकाश गोयल, कोषाध्यक्ष मनोहर लाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्रपाल गर्ग, बी एल अग्रवाल, भुवनेश्वर अग्रवाल, रज्जी गुप्ता, लोकेश गर्ग, विजय बंसल, बलराज गुप्ता, प्रवीण अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, प्रधान. वैश्य समाज सैक्टर-28.31, महासचिव संजीव कुशवाहा, उप प्रधान. आर के गौड़ वकील, प्रमोद गोयल वकील, लक्ष्मी नारायण मित्तल, कौशल गर्ग, मनोज कंसल, अजय गर्ग बल्लबगढ़, पवन गर्ग, प्रचार मंत्री .अशोक प्रधान, बलराज माहौर, राकेश माहौर, हेतराम कर्दम, प्रचार सचिव. मनीष शर्मा, शिव प्रसाद मुनीम, मान सिंह मान, राम गोपाल आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
error: Content is protected !!