तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक ललित नागर के नेतृत्व में निकाली तिरंगा यात्रा ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक ललित नागर के नेतृत्व में निकाली तिरंगा यात्रा !

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद,16 अगस्त (अरुण शर्मा)। तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक ललित नागर के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सराय टोल प्लाजा से शुरू हुई, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। पदयात्रा में घोड़ों पर सवार लोग, ढोल नगाड़ों की थाप पर लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। पदयात्रा के दौरान लोगों ने वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगाकर पूरे वातावरण को देशभक्तिमय कर दिया। सराय टोल से शुरू हुई यह यात्रा सराय बाजार, सेहतपुर मार्किट होते हुए बंसतपुर पर सम्पन्न हुई। इस दौरान जगह-जगह दुकानदारों, व्यापारियों व आमजन ने इस यात्रा पर फूल बरसाकर व मालाएं पहनाकर गर्मजोशी से इसका स्वागत किया और यात्रा में शामिल लोगों को फल वितरित किए तथा छबीलें लगाई। राष्ट्रगान के साथ इस पदयात्रा का समापन हुआ।
इस मौके पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ललित नागर ने कहा कि सही मायनों में इस देश का समग्र विकास कांग्रेस पार्टी ने किया है, जबकि आठ सालों में जुमलेबाजों की सरकार ने लोगों को महंगाई व भ्रष्टाचार की सौगात दी हैए जनता इस सरकार की तानाशाही से तंग आ चुकी है। उन्होंने कहा कि यह उनकी दूसरी पदयात्रा है और इस पदयात्रा के दौरान उन्होंने तिगांव क्षेत्र की दुर्दशा देखी है, जिसमें सडक़ें टूटी पड़ी है, जिसमें पानी भरा हुआ है, नालियां भरी हुई है, सडक़ों से गुजरने में लोगों को दिक्कतें आ रही है,क्या यही भाजपा का विकास है, उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधि को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश के साथ-साथ नगर निगम में भी भाजपा की सरकार हैए इसके बावजूद तिगांव क्षेत्र की हालत बद से बदत्तर है। यहां के विधायक कहते थे एक बार जिता दो, क्षेत्र की कायाकल्प कर दूंगा, वास्तव में आज उन्होंने तिगांव क्षेत्र को विकास के मामले में पिछड़ा बनाकर इसकी कायाकल्प कर दी।
पदयात्रा में कांग्रेस नेता लखन सिंगला, महेश नागर, पिंटू सरपंच, किशनचंद यादव, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिलाष नागर, मुकुटपाल चौधरी, सुंदर नेताजी, ललिता प्रधान, संजय कौशिक चेयरमैन, मनोज नागर, कमल चंदीला, युद्धवीर झा, अनिल बैंसला, चंदन सरपंच, सतबीर नागर मास्टर, ऋषिपाल नागर, सुखराम अवाना, सतपाल अवाना, रोहताश चौधरी, रिजवान आजमी, अंकित गोयल, दिनेश शर्मा, नरबीर नंबरदार, महेश शर्मा, रविन्द्र यादव, दीपक पाराशर सहित क्षेत्र के अनेकों मौजिज लोग मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
error: Content is protected !!