सीएम विंडो पोर्टल पर लंबित शिकायतों की व्यक्तिगत निगरानी रखें विभागाध्यक्ष: डीसी आयुष सिन्हा ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

सीएम विंडो पोर्टल पर लंबित शिकायतों की व्यक्तिगत निगरानी रखें विभागाध्यक्ष: डीसी आयुष सिन्हा !

😊 Please Share This News 😊

– आयुक्त एवं सचिव फूल चंद मीणा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की जिलों की समीक्षा

फरीदाबाद, 10 जुलाई

         हरियाणा सरकार में आयुक्त एवं सचिव फूल चंद मीणा की अध्यक्षता में शुक्रवार को सीएम विंडो पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की प्रगति की समीक्षा को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की गई। इस दौरान प्रदेश के सभी उपायुक्तों से जिलेवार लंबित शिकायतों एवं उनके निस्तारण की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। फरीदाबाद जिला की ओर से उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने बैठक में भाग लिया। वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान आयुक्त एवं सचिव ने विभागवार लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री स्तर पर सीएम विंडो पोर्टल की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है, इसलिए प्रत्येक विभाग अपनी लंबित शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करे तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करते हुए पोर्टल पर अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराए।

       वीडियो कॉन्फ्रेंस के उपरांत डीसी आयुष सिन्हा ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ सीएम विंडो पोर्टल की लंबित शिकायतों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक पेंडेंसी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों पर व्यक्तिगत रूप से निगरानी रखें और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रत्येक शिकायत का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें।

       डीसी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है, उनकी एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) बिना किसी विलंब के सीएम विंडो पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड की जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी विभाग द्वारा अनावश्यक रूप से एटीआर अपलोड करने में देरी की गई अथवा शिकायतों को लंबित रखा गया तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

       डीसी आयुष सिन्हा ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि विभागवार लंबित शिकायतों की नियमित समीक्षा करते हुए उनकी संख्या में निरंतर कमी लाई जाए तथा प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक सोमवार एवं वीरवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय एवं संबंधित उपमंडलों में आयोजित समाधान शिविर में पहुंचकर इस जनहितकारी पहल का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

       समीक्षा बैठक में एसीटीएम अंकित कुमार, डीआरओ विकास सिंह, डीडीपीओ प्रामिन्द्र सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट – सोमेश शर्मा (राज्य ब्यूरो चीफ)

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!