14 जुलाई से पहले ही जमा करें एन्यूमरेशन फॉर्म, अंतिम समय तक प्रतीक्षा न करें : उपायुक्त आयुष सिन्हा! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

14 जुलाई से पहले ही जमा करें एन्यूमरेशन फॉर्म, अंतिम समय तक प्रतीक्षा न करें : उपायुक्त आयुष सिन्हा!

😊 Please Share This News 😊

– उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने गणना प्रपत्रों के संग्रहण और डिजिटाइजेशन पर दिया जोर

– सभी पात्र मतदाताओं से समय रहते गणना प्रपत्र जमा कराने का किया आह्वान, समय रहते जमा करें गणना प्रपत्र, तकनीकी बाधाओं से बचें

फरीदाबाद, 10 जुलाई

        जिला फरीदाबाद सहित प्रदेश के सभी जिला में 14 जुलाई तक जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के अब अंतिम चार दिन शेष हैं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने गणना प्रपत्रों के संग्रहण और डिजिटाइजेशन पर जोर देते हुए बीएलओ को निर्देश दिए कि अंतिम चार दिनों में कार्य में और अधिक तेजी लाकर विशेष गहन पुनरीक्षण को पूरा करें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध, त्रुटिरहित एवं सटीक होना लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने अथवा अपने विवरण में संशोधन कराने से वंचित न रहे।

      उपायुक्त आयुष सिन्हा ने निर्देश दिए कि सभी बीएलओ सभी विधानसभा क्षेत्रों में निर्धारित कार्यक्रमानुसार घर-घर जाकर भरे हुए गणना प्रपत्र एकत्रित करना सुनिश्चित करें। बीएलओ शनिवार और रविवार को विशेष रूप से घर-घर संपर्क बढ़ाते हुए अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंच सुनिश्चित करें और मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में जागरूक करते हुए एसआईआर अभियान में सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक गणना प्रपत्र का समयबद्ध संग्रहण, डिजिटाइजेशन तथा पोर्टल पर अपलोड सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं छूटना चाहिए।

       उपायुक्त आयुष सिन्हा ने निर्देश दिए कि जिला में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान निर्धारित समयसीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि अभियान के प्रत्येक चरण की नियमित समीक्षा की जा रही है तथा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय में सौंपे गए दायित्वों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा कार्य में अनियमितता या लापरवाही पाई गई तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

       उपायुक्त आयुष सिन्हा ने जिला के सभी पात्र मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि यद्यपि एन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई निर्धारित है, फिर भी अंतिम दिनों तक प्रतीक्षा करना उचित नहीं है। अंतिम समय में तकनीकी बाधाओं, दस्तावेजों की कमी अथवा अन्य व्यावहारिक कारणों से अनावश्यक असुविधा हो सकती है। इसलिए सभी मतदाता समय रहते अपना फॉर्म जमा कर इस प्रक्रिया को सहज एवं सुगम बनाने में सहयोग करें। ताकि उसका समयबद्ध डिजिटाइजेशन एवं पोर्टल पर अपलोड सुनिश्चित किया जा सके। यदि किसी दस्तावेज अथवा विवरण में कोई कमी या त्रुटि पाई जाती है, तो उसका समय रहते सुधार भी किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी कारणवश संबंधित बीएलओ अभी तक किसी मतदाता के घर नहीं पहुंच पाए हैं, तो ऐसे मतदाता स्वयं अपने संबंधित मतदान केंद्र अथवा बीएलओ से संपर्क कर गणना प्रपत्र जमा करें। जिला प्रशासन और मतदाताओं की साझी भागीदारी से ही विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को पूर्ण रूप से सफल बनाया जा सकता है।

रिपोर्ट – सोमेश शर्मा (राज्य ब्यूरो चीफ)

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
error: Content is protected !!