निगमायुक्त के निर्देशों की पालना में निगम अधिकारियों की टीमों ने जगह-जगह सीवर लाईनों की सफाई की। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

निगमायुक्त के निर्देशों की पालना में निगम अधिकारियों की टीमों ने जगह-जगह सीवर लाईनों की सफाई की।

😊 Please Share This News 😊

        फरीदाबाद, 7 अगस्त (अरुण शर्मा)। निगम को वार्ड-11, 12, 14 और 15 के अधिकतर क्षेत्रों से सीवरेज बंद होने और जलभराव की शिकायतेें प्राप्त हो रही थी। निगमायुक्त ने उनको संज्ञान लेते हुए दिनांक 6 अगस्त को 3 कार्यकारी अभियन्ताओं के सुपरविजन में वार्ड-11, 12, 14 और 15 के उपरोक्त एरिया में सीवर लाईनों तथा नालों की सफाई के लिए टीमें बनाई। इनके द्वारा प्रत्येक वार्ड, प्रत्येक गली में जाकर सीवर के ढक्कनों को हटवा कर निरीक्षण करने तथा सफाई करवाने के बारे निर्देश दिए। निगमायुक्त ने बड़े-बड़े नालों पर अतिक्रमण को हटाने व उनकी सफाई न होने के चलते बरसात के मौसम में जगह-जगह जलभराव होने के कारण संयुक्त आयुक्त एनआईटी, संयुक्त आयुक्त बल्लबगढ़ तथा अतिरिक्त निगमायुक्त की अध्यक्षता में तीन टीमों का गठन किया, जिसमें दो शिफ्टों में अलग-अलग सहायक अभियंताओं की डयूटी लगाकर नालों से अतिक्रमण हटाने व उनकी सफाई के निर्देश दिए।
इसी श्रृंखला में निगमायुक्त ने दिनांक 6 अगस्त को कई वार्डों के क्षेत्रों का दौरा किया तथा सख्त निर्देश दिए, जिन निर्देशों की पालना में आज सुबह से निगम अधिकारियों की टीमों ने जगह-जगह सीवर लाईनों की सफाई की तथा नालों से अतिक्रमण हटा कर उनकी सफाई करवाई। इस अभियान में सभी डिवीजनों के कर्मचारियों तथा मशीनरी का उपयोग किया गया।
आज निगम क्षेत्र में कई जगहों पर सीवरेज व नालों की सफाई करवाने अभियान चलाया गया। प्रत्येक वार्ड में निगम अधिकारियों ने अपनी-अपनी टीम के सदस्यों तथा कर्मचारियों की सहायता से बड़े-बड़े नालों की जेसीबी मशीन की सहायता से सफाई करवाई।
उनके द्वारा आज अजरौंदा चौक वाला नाला, प्याली से सारन चौक का नाला, वार्ड-14 स्थित नर्सरी बाग वाला नाला, 2 नंबर स्थित पंचकुईयां रोड वाला नाला तथा वार्ड-11 स्थित नाले और एनएच-2 नाला, एनएच.5 नाला,1 सी ब्लाक, 1 बी ब्लाक, कृष्णा नगर नीलम अजरौंदा नाला, 2,-14 अरावली गोल्फ कोर्स तथा शहीद भगत सिंह मार्ग में पडऩे वाले नालों आदि की जेसीबी मशीन से सफाई करवाई गई।
इसके अतिरिक्त निगम अधिकारियों ने आरटीआई रोड 2एच ब्लाक, डबुआ कालोनी सब्जी मंडी, वार्ड-1 तथा एनएच-1 के नालों के ऊपर से अतिक्रमण हटाया।
इस सफाई अभियान को सफल बनाने के लिये सभी डिवीजनों से जेसीबी, ट्रैक्टर ट्रॉलियां, डम्परों, सुपर शॉकर मशीन आदि मंगाकर वार्ड-11, 12, 14 और 15 में प्रयोग किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!