नगर निगम फरीदाबाद द्वारा दिनांक 7-08-2022 को 20 इकाईयों में हो रहे अवैध निर्माणों को किया सील। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

नगर निगम फरीदाबाद द्वारा दिनांक 7-08-2022 को 20 इकाईयों में हो रहे अवैध निर्माणों को किया सील।

😊 Please Share This News 😊

        फरीदाबाद, 7 अगस्त (अरुण शर्मा)। एनआईटी क्षेत्र में विशेष कर एनएच 1, 2, 3 और 5 हो रहे अवैध निर्माणों के बारे लगातार निगमायुक्त यशपाल यादव को शिकायतें आ रही थी। जिसके बाद उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ इन क्षेत्रों का निरीक्षण किया और 33 अवैध निर्माण पाए जाने पर उनके निर्देश पर रविवार को नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की। नगर निगम फरीदाबाद द्वारा दिनांक 7-08-2022 को 20 इकाईयों में हो रहे अवैध निर्माणों को सील किया गया जिसमें एनआईटी प्रथम जोन की 5 इकाईयां, एनआईटी जोन-2 की 4 इकाईयां, एनआईटी जोन-3 की 5 यूनिट, एनआईटी जोन-2 की 6 इकाईयां जिसमें अवैध निर्माणों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थी निगम अधिकारियों ने उनको सील कर दिया गया।
निगमायुक्त ने बताया कि निगम क्षेत्र में किसी प्रकार का अवैध निर्माण नही होने दिया जाएगा। अगर निगम क्षेत्र में कोई भी अवैध निर्माण करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी और ऐसे सभी अवैध निर्माणों को तोडऩे का खर्चा भी नगर निगम निर्माणकर्ताओं से वसूलेगा। निगम क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
error: Content is protected !!