मुख्यमंत्री उडऩदस्ता ने बच्चे की खरीद-फरोख्त के आरोप में दो लोगों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

मुख्यमंत्री उडऩदस्ता ने बच्चे की खरीद-फरोख्त के आरोप में दो लोगों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

            फरीदाबाद, 3 अगस्त (अरुण शर्मा )। मुख्यमंत्री उडऩदस्ता ने गुप्त सूचना के आधार पर बच्चे की खरीद-फरोख्त के आरोप में दो लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान एनजीओ संचालिका हिना माथुर और उसके साथी पवन शर्मा के रुप में की गई है। दोनों आरोपी गरीब परिवार के बच्चों को बेहतर परवरिश का झांसा देकर अपने साथ ले जाते और फिर मोटी रकम लेकर उन्हें बेच देते थे।
जानकारी के अनुसार सीएम उडऩ दस्ते को बच्चा बेचने की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद फरीदाबाद जिला उपायुक्त से संपर्क कर सिंचाई विभाग के एसडीओ राजकुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। आरोपियों को रंगे हाथ पकडऩे के लिए पहले योजना बनाई गई। जिसके तहत मुख्यमंत्री उडऩ दस्ता के उप निरीक्षक सतबीर सिंह और महिला सहायक उप निरीक्षक राजेश ने नि:संतान दंपती बनकर बच्चा बेचने वालों से संपर्क किया।
फर्जी ग्राहक बनकर उन्होंने पवन शर्मा और हिना माथुर से बात की और एक लाख रुपये में बच्चा लेने की बात तय हुई। आरोपियों ने उप निरीक्षक को फरीदाबाद के सेक्टर-8 स्थित एक अस्पताल के गेट पर आने को कहा। आरोपियों को चकमा देने के लिए 500-500 रुपये के असली नोटों के बीच सादा कागज रखकर पैसों की दो गड्डी तैयार की गई और रेडिंग पार्टी अलग से तैयार कराई गई।
सीएम उडऩ दस्ते में उप निरीक्षक सतबीर सिंह और राजेश के साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट राजकुमार भी परिवार के सदस्य बनकर अस्पताल पहुंचे। यहां अस्पताल की कैंटीन में आरोपी हिना माथुर और पवन शर्मा ने फर्जी ग्राहक बने दस्ते की टीम को सेक्टर-2 के अटल पार्क के सामने हुडा मार्केट में बच्चा देकर पैसे लेने की बात कही। जिसके बाद दोनों पवन और हिना माथुर अपनी कार से हुडा मार्केट रवाना हुई। उडऩ दस्ते की टीम उनके पीछे चल रही थी। अटल पार्क के पास उन्होंने फर्जी ग्राहक बने दस्ते को इंतजार करने कहा और खुद बच्चा लाने चले गए।कुछ देर बाद दोनों बच्चा लेकर लौटे और उडऩ दस्ते को सौंप दिया। इधर, उप निरीक्षक सतबीर सिंह ने जैसे ही लिफाफे में रखे पैसों की गड्डी आरोपियों को दी तभी रेडिंग टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मुख्यमंत्री उडऩ दस्ता निरीक्षक जगदीश की तहरीर पर बच्चों की खरीद-फरोख्त के आरोप में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ बल्लभगढ़ थाना में मुकदमा दर्ज किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!