हरियाणा में भाजपा 10 लाख घरों पर तिरंगा फहराएगी।-प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

हरियाणा में भाजपा 10 लाख घरों पर तिरंगा फहराएगी।-प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़।

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 2 अगस्त (अरुण शर्मा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि संगठन के हर कार्यकर्ता के साथ संवाद करना बहुत जरूरी है। उन्होंने संवाद को ही जीत का मंत्र बताते हुए कहा कि संवाद से न केवल संगठन मजबूत रहता है बल्कि चुनाव जीतना भी आसान हो जाता है। धनखड़ ने मंगलवार को फरीदाबाद के कन्वेंशन हाल में आयोजित शक्ति केंद्र प्रमुखों की जिला स्तरीय कार्याशाला में इस बात पर संतोष भी जताया कि भाजपा के शक्ति केंद्र प्रदेश में मजबूत स्थिति में हैं। इस मौके पर उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान, जिला पंचायत चुनाव व नगर निगम चुनाव को लेकर शक्ति केंद्र प्रमुखों को अभी से तैयारियों में जुट जाने को कहा। कार्यशाला में संगठन प्रदेश महामंत्री रविन्द्र राजू, जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल व आरएन सिंह मुख्य तौर पर उपस्थित रहे।
ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि हमारे लिए हमेशा देश सर्वोपरि है। धारा 370 को तोडऩा और जम्मू कश्मीर का भारत में विलय करना तथा भारत को परमाणु शक्ति से सम्पन्न करने की बात हम जनसंघ के समय से करते आ रहे हैं। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाना हमारा एजेंडा रहा है। कार्यशाला में श्री धनखड़ ने शक्ति केंद्र प्रमुखों को उनके दायित्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बूथ प्रमुख का सबसे पहला काम अपने बूथ को मजबूत करना है। बूथ पर वोट प्रबंधन अच्छा है तो आप बूथ नहीं हार सकते। उन्होंने कहा कि त्रिदेव के साथ पन्ना प्रमुख और बूथ समिति को सक्रिय करना बहुत जरुरी है। धनखड़ ने कहा कि हर बूथ पर एक अच्छे कार्यकत्र्ता को बीएलए-2 की जिम्मेदारी देने से बूथ और सशक्त होगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बूथ समिति, पन्ना प्रमुख और शक्ति केंद्र प्रमुख के मजबूत होने के कारण भाजपा ने चुनाव जीते और केंद्र व प्रदेश में सरकारी बनाई। भारतीय जनता पार्टी के लिए देश सर्वोपरि है। व्यक्ति से उपर देश है। धनखड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि वे देश को मजबूत कर रहे हैं और हम शक्ति केंद्रों को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय के मूल मंत्र पर चलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके सपने को साकार कर रहे हैं।
धनखड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य अंतिम लाइन में खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है और इसी संकल्प के साथ हरियाणा में भी भाजपा आगे बढ़ रही है। आज पीएम मोदी और सीएम मनोहर के समय में जनता को सीधा लाभ मिल रहा है और बैंक खातों में योजनाओं की रकम सीधे पहुंच रही है। श्री धनखड़ ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि जिला परिषद और नगर निगम के चुनाव होने वाले हैं, इसलिए इसकी तैयारियों में अभी से जुट जाएं। बूथ पर कम से कम 55 प्रतिशत वोटों को अपने पक्ष में करना है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमें अपने इतिहास के बुरे दिनों को भी याद रखना चाहिए ताकि उनसे सीख लेकर हम भविष्य की तैयारियां कर सकें। धनखड़ ने कहा विभाजन की विभीषिका को हमें याद रखना चाहिए और अमृत महोत्सव में अपने उन शहीदों को याद करना चाहिए जिन्हें कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के कारण भुला दिया। देश की आजादी के लिए 3 लाख 27 हजार लोगों ने बलिदान दिया है, जिसमें 850 लोग हरियाणा के हैं। आजादी का अमृत महोत्सव उन सबकों याद करने का समय है। आजादी के अमृत महोत्सव पर हम सभी को अपने घर पर झंडा फहराने पर गौरवान्वित होना चहिये। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा 10 लाख घरों पर तिरंगा फहराएगी। श्री धनखड़ ने सूरजकुंड में प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के लिए फरीदाबाद भाजपा के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

शक्ति केंद्र प्रमुख पार्टी की आत्मा है: रविन्द्र राजू

           इससे पहले कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन मंत्री रविन्द्र राजू ने कहा कि शक्ति केंद्र प्रमुख की कार्यशालाओं का आयोजन 9 अगस्त तक पूरे हरियाणा में किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को पूरे जोर.शोर से चलाना है। शक्ति केंद्र प्रमुख अपने बूथ को मजबूत करें। शक्ति केंद्र प्रमुख अपने सारे कार्यो की तैयारी पहले से ही कर लें। शक्ति केंद्र प्रमुख का काम अपने बूथों की चिंता करना और वोटर से बूथ पर जाकर मिलना है। उन्होंने कहा कि शक्ति केंद्र प्रमुख अगर ईमानदारी से कार्य करेंगे तो हमें कोई हरा नही सकता। शक्ति केंद्र प्रमुख पार्टी की आत्मा है और उन्हीं पर बूथों की जिम्मेदारी है।

कार्यशालाओं का आयोजन भाजपा की पद्धति: गोपाल शर्मा

           जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि कार्यशालाओं का आयोजन करना भारतीय जनता पार्टी की परम्परा रही है। यह किसी और दूसरी पार्टियों में देखने को नहीं मिलेगी। सभी शक्ति केंद्रों को अपने बूथों की चिंता करनी चहिये। हर घर तिरंगा अभियान प्रधानमंत्री मोदी की सोच है और सबको इस मे शामिल होकर सफल बनाना है। पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया के देशों में भारत का डंका बज रहा है। अमृत महोत्सव उन शहीदों को समर्पित है जिनका इतिहास में कहीं नाम नहीं है। पार्टी जो हमें काम देती है हम उस काम को पूर्ण निष्ठा के साथ करें। इस मौके गोपाल शर्मा ने कार्यशाला को पूर्ण करने में जिला प्रभारी, जिला पदाधिकारी और मण्डल अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। उन्होंने खास तौर से टिपरचंद का आभार व्यक्त किया जो सुबह से व्यवस्था से जुड़े रहे है

घर घर तिरंगा पहुचाने के लिए तैयार की विशेष स्कूटी

          हर घर तिरंगा अभियान प्रदेश में सफल हो इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जी-जान से जुटे हुए हैं। हर घर तिरंगा मुहिम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। फरीदाबाद में मंडल अध्यक्ष द्वारा एक इलेक्ट्रोनिक स्कूटी तैयार की गई, ताकि स्कूटी के जरिए लोगों तक आसानी से तिरंगा पहुंचाया जा सके। खुद प्रदेश अध्यक्ष ने स्कूटी को चलाकर देखा। जवाहर कालोनी दिगपाल रावत मंडल अध्यक्ष की इस सार्थक पहल को प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने सराहा और उनकी पीठ थपथपाई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

January 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
error: Content is protected !!