विधायक राजेश नागर ने विकास कार्यों में ढील देने वाले अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की दी चेतावनी। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

विधायक राजेश नागर ने विकास कार्यों में ढील देने वाले अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की दी चेतावनी।

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 23 जुलाई (अरुण शर्मा)। विधायक राजेश नागर ने आज आला अधिकारियों के साथ तिगांव की सीवर लाइन , आधी-अधूरी सड़कों, गलियों और जोहड़ों में जलजमाव का दौरा किया. विधायक ने कहा कि गांव में बारिश का पानी नालों और गलियों में जमा हो जाता है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.हालांकि तिगांव के मुख्य तालाब में बारिश का यह पानी ओवरफ्लो नहीं होने पर उन्होंने राहत जताई।

उपायुक्त जितेंद्र यादव ने संबंधित अधिकारियों को आदेश दिया कि अगले बुधवार तक सभी गांव के नालियों को साफ  किया जाए, जिससे बरसात के दिन पानी आराम से निकल सके। उन्होंंने सभी सीवर लाइनों की कनेक्टिविटी को भी जांच कर जलभराव वाले स्थानों से कनेक्ट करने के आदेश दिए। जिससे बरसात का पानी भी सीवर के जरिए बाहर निकल सके। उपायुक्त श्री यादव ने बताया कि तिगांव में डाली जा रही सीवर पाइप लाइन के काम की गति को बढ़ाया जा रहा है। जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद तिगांव के लोगों को जलभराव की समस्या से निजात मिल जाएगी। उन्होंने गांव कई जोहड़ों पर बने लोगों के कब्जों को हटवाने के लिए बीडीपीओ की जिम्मेदारी लगाई। उन्होंने कहा कि जलभराव का परमानेंट सॉल्यूशन निकालने पर काम किया जा रहा है।

उपायुक्त श्री यादवने सीवर के काम के बाद आधे अधूरे पड़े गड्ढों को लेकर एसडीओ, जेई, ठेकेदार को एक हफ्ते का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा कि यदि एक हफ्ते के अंदर यह गड्ढे नहीं भरे तो क्रिमिनल एक्ट के तहत जेल जाने के लिए तैयार रहना। उन्होंने विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए तिगांव के नायाब तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर भी नियुक्त किया। जिससे उम्मीद है कि अब काम में तेजी आएगी।

विधायक राजेश नागर की मांग पर यह अब तक की बड़ी कार्रवाई कही जा सकती है, जब विकास कार्यों को गति देने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है।

विधायक राजेश नागर की मांग पर जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने विकास कार्यों में ढील देने वाले अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की चेतावनी दी. तिगांव में विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए जिला उपायुक्त ने नायब तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

इस अवसर पर एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल, एक्एईएन पीडब्ल्यूडी, एसडीओ पीडब्ल्यूडी,भाजपा नेता दयानन्द नागर, तेजसिंह अधाना, हरीचंद सरपंच, रामपाल अधाना, अमन नागर, विक्रम नागर आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!