प्रधानमंत्री के हेलीकाप्टर के लिए तीन हेलीपैड की योजना .कई सडक़ों को किया चकाचक। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

प्रधानमंत्री के हेलीकाप्टर के लिए तीन हेलीपैड की योजना .कई सडक़ों को किया चकाचक।

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 23 जुलाई (अरुण शर्मा )। ग्रेटर फरीदाबाद के मां अमृतानंदमयी अस्पताल के उद्घाटन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन को लेकर प्रशासन ने सभी जरूरी तैयारी शुरू कर दी हैं। उद्घाटन 24 अगस्त को प्रस्तावित है। प्रशासनिक अधिकारी प्राय: प्रतिदिन ग्रेटर फरीदाबाद का दौरा कर रहे हैं।
अधिकारियों ने सेक्टर-88, सेक्टर-88-89 मास्टर रोड, जैन मंदिर के पास की खाली जमीन को भी देखा। यहां प्रधानमंत्री के हेलीकाप्टर के लिए तीन हेलीपैड बनाए जाने की योजना है। इस रोड के आसपास चारों तरफ  बहुमंजिला इमारत बनी हुई हैं। यहां से सीधा 75 मीटर रोड पर प्रधानमंत्री का काफिला आ-जा सकता है। 75 मीटर रोड पर एमवीएन स्कूल के पास अस्पताल में प्रवेश के लिए सडक़ तैयार की जा रही है।
सभी सडक़ें हो जाएंगी दुरुस्त
उद्घाटन से पहले अस्पताल के चारों ओर की सडक़ें चकाचक करने का दावा किया गया है। पिछले दिनों एफएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुधीर राजपाल ने अधिकारियों संग बैठक की थी और फिर शाम को ग्रेफ का दौरा किया था। प्रधानमंत्री के रूट का निरीक्षण किया गया। इस रूट की सडक़ों को बनाने और अतिक्रमण का सफाया करने के आदेश दिए।

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर ग्रेटर फरीदाबाद की सोसायटी में रहने वाले लोगों में काफी उत्साह है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि अस्पताल के उद्घाटन को लेकर कई सडक़ों को चकाचक किया जा रहा है। सालों पहले की समस्या का अब समाधान हो रहा है। वैसे भी ग्रेफ  में इतना बड़ा अस्पताल बनना बड़ी बात है। इसका सबसे अधिक लाभ सोसायटी वासियों को होगा। साथ ही उनकी मांग यह भी है कि एफएमडीए अधिकारी समूचे ग्रेटर फरीदाबाद की जर्जर सडक़ों की मरम्मत कराएं तो और अधिक ठीक रहेगा। स्ट्रीट लाइटों को ठीक करें। सीवर लाइनों को दुरुस्त करें। उन्होंने बताया कि इस विषय में पीएमओ कार्यालय को लगाकार ट्वीट किए जा रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!