राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की जीत का जश्न मनाते हुए फरीदाबाद जिले के भाजपा नेताओं ने ढोल बजाकर, बांटी मिठाइयां। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की जीत का जश्न मनाते हुए फरीदाबाद जिले के भाजपा नेताओं ने ढोल बजाकर, बांटी मिठाइयां।

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 22 जुलाई (अरुण शर्मा)। भारतीय जनता पार्टी जिला फरीदाबाद के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर खुशी मनाते हुए ढोल नगाड़ों के साथ मिठाई बांटी। जिला फरीदाबाद के भाजपा नेताओं और  कार्यकर्ताओं ने फरीदाबाद के सभी मंडलों में जीत का जश्न मानते हुए ढोल नगाड़ों के साथ मिठाई खिलाकर लोगों का मुंह मीठा कराया और नाच गाकर जीत की खुशी मनाई। भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने जिला कार्यकारिणी सदस्य टिपरचंद शर्मा और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बल्लभगढ़ विधानसभा में घर-घर जाकर मिठाई बांटकर श्रीमति मुर्मू की जीत पर खुशी जाहिर की। भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल पर जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल और आर एन सिंह ने जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, कार्यालय सचिव सचिन गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष लाजर रंजीत सिंह और अजरौंदा मंडल के महामंत्री संदीप बंसल और मंडल के  कार्यकर्ताओं के साथ ढोल की थाप पर नाचते हुए और मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
गोपाल शर्मा ने जीत के इस अवसर पर कहा कि एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने अपने पूरे जीवन में अपने समाज के उत्थान के लिए संघर्ष किया और अपना पूरा जीवन देश और समाज की सेवा में लगा दिया। समाज और देश की सेवा के पथ के बीच अपनों का साथ छुटता चला गया ।  अपने बच्चों और पति की मौत के बाद भी श्रीमती मुर्मू डगमगाई नहीं बल्कि अपने जीवन का एक एक पल अपने समाज की सेवा में झोंक दिया। श्रीमती मुर्मू का एक समाजसेवक और पार्षद से देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचना, भारत में मजबूत लोकतंत्र का अनूठा उदाहरण है।
जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल ने जिला कार्यलय पर जश्न मनाते हुए कहा कि हम सबके लिए हर्ष का विषय है, श्रीमती मुर्मू ने विपक्षी उम्मीदवार को बड़े अंतर से हराकर आदिवासी समाज से पहली  राष्ट्रपति बनने का इतिहास रचा है। श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का भारत के 15वे राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होना हम सभी देशवासियों  के लिए गौरव की बात है।
भारत को एक योग्य एवं गरिमामयी राष्ट्रपति मिला है। भारतीय जनता पार्टी जिला फरीदाबाद के कार्यकर्ताओं में उत्सव का माहौल है और फरीदाबाद के सभी मंडलों में कार्यकर्ताओं, नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!