फरीदाबाद में पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने पल्ला थाने का किया निरीक्षण ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

फरीदाबाद में पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने पल्ला थाने का किया निरीक्षण !

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 18 जुलाई (अरुण शर्मा)। पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा थाने का निरीक्षण करने फरीदाबाद के थाना पल्ला पहुंचे. वहां पहुंचकर पुलिस आयुक्त ने थाना परिसर के अभिलेखों की जांच कर साफ-सफाई का निरीक्षण किया।उन्होंने थाने के हर पुलिसकर्मी और वहां काम कर रहे सफाई कर्मियों, रसोइयों और जलवाहकों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि अगर किसी कर्मचारी को किसी भी तरह की परेशानी है तो वह खुलकर बता सकते हैं. उसके द्वारा उस कर्मचारी की हर संभव मदद की जाएगी।थाने का निरीक्षण करने के पश्चात पुलिस आयुक्त ने थाने में आए शिकायतकर्ताओं से पुलिस अधिकारियों व अनुसंधान अधिकारियों द्वारा पीड़ितों की शिकायत के मामलों में की जाने वाली कार्रवाई के बारे में स्वयं बातचीत की जिसमें उन्होंने पुलिस अधिकारियों के व्यवहार व पीडि़तों की समस्याओं को सुनकर उस पर कानून के तहत कार्रवाई करने, थाने में शिकायतकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था तथा पानी की उपलब्धता के बारे में फीडबैक लिया जिसमें शिकायतकर्ता काफी हद तक संतुष्ट दिखाई दिए। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस अधिकारियों के बातचीत करने के व्यवहार तथा मामलों में कार्रवाई के बारे में पुलिस प्रशासन के कार्यों की सराहना की। पुलिस आयुक्त थाने के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के बारे में सकारात्मक फीडबैक मिलने पर काफी प्रसन्न हुए और उन्होंने थाना प्रभारी व पूरी टीम को शाबाशी दी।
इसके पश्चात उन्होंने थाना प्रभारी इंस्पेक्टर योगेश सहित सभी पुलिस कर्मियों उनके एरिया में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा अपराधिक गतिविधियों में शामिल संदिग्ध प्रकार के निगरानी के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीडि़त की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करके उसे जल्द से जल्द न्याय दिलवाने का प्रयास करें। इसके साथ ही एरिया में अवैध शराब, गांजा तथा अन्य किसी भी प्रकार का नशा सप्लाई करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ  सख्त कार्रवाई करें ताकि समाज से नशे के इस अभिशाप को खत्म करके उत्तम समाज की स्थापना की जा सके।

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त के साथ डीसीपी सेंट्रल मुकेश मल्होत्रा, डीसीपी ट्रैफिक सुरेश कुमार, एसीपी सराय देवेंद्र अपनी टीम सहित मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!