भरत अरोड़ा ने निगम आयुक्त से मुलाकात कर शहर में खुले मेनहॉल के ढक्कनों को लेकर मांग पत्र सौंपा ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

भरत अरोड़ा ने निगम आयुक्त से मुलाकात कर शहर में खुले मेनहॉल के ढक्कनों को लेकर मांग पत्र सौंपा !

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 11 जुलाई (अरुण शर्मा)। शहर में खुले मैनहाल के ढक्कनों को लेकर एक बार फिर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व महापौर अशोक अरोड़ा के पुत्र भारत अरोड़ा निगम कमिश्नर से मिले और उनको मांग पत्र सौंपा। जिस पर संज्ञान लेते हुए निगम कमिश्नर ने एक्सईएन को दिशा-निर्देश देते हुए तुरंत टूटे हुए सीवर के ढक्कनों को बदलने के आदेश दिए। एक्सईएन ने तुरंत कार्यवाही करते हुए जेई को सीवर के ढक्कन परचेज कर तुरंत बदलने के आदेश पारित किए। भारत अरोड़ा ने कहा कि शहर में बड़ी संख्या में सीवर के ढक्कन टूटे हुए हैं, जो अक्सर हादसों का कारण बनते हैं। अभी बरसात का सीजन शुरू होने के बाद आस पास की मिट्टी इन सीवरों में जायेगी, जिससे सीवरेज व्यवस्था ठप्प हो जायेगी। इसलिए बरसात शुरू होने से पहले सीवरेज के ढक्कन बदलने जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि विशेषकर एनआईटी 1, 2, 3 एवं 5 में सीवरेज की समस्या सबसे ज्यादा है, इसलिए इनको बदलना जरूरी गई। उन्होंने बताया कि उससे पूर्व में हमने 13 अप्रैल 22 को भी निगम कमिश्नर को इस बाबत अवगत कराया था, मगर अब तक इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की गई। उन्होंने पुन: इस मामले में गंभीरता से कार्यवाही करने और इनसे होने वाले हादसों पर रोक लगाने की मांग की। भारत अरोड़ा ने कहा कि अब तक टूटे हुए सीवर के ढक्कनों की वजह से कई मौतें हो चुकी है, जिसके लिए कहीं न कहीं निगम अधिकारियों की लापरवाह कार्यशैली जिम्मेदार है।
इस मौके पर उनके साथ गुलशन कुमार, विनोद भाटिया, सनी वासुदेव एवं नवीन सहगल आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!