क्राइम ब्रांच की टीम ने लूट को अंजाम देने वाले गिरोह के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

क्राइम ब्रांच की टीम ने लूट को अंजाम देने वाले गिरोह के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार !

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 2 जुलाई (अरुण शर्मा)।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच 48 प्रभारी राकेश सिंह की टीम ने लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार
किया गिरफ्तार किए गए आरोपियों में साजिद तथा समीर उर्फ  आमिर का नाम शामिल है। दोनों आरोपी फरीदाबाद के कुरेशीपुर गांव के रहने वाले हैं। आरोपियों के खिलाफ  पुलिस थाना डबुआ में छीना झपटी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है जिसमें आरोपियों ने अपने एक तीसरे साथी अजरुदीन के साथ मिलकर गुडग़ांव-फरीदाबाद रोड पर हनुमान मंदिर के पास एक युवक के साथ मारपीट करके उसके साथ छीनाझपटी की वारदात को अंजाम दिया था। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर आरोपी समीर को एसजीएम नगर शमशान घाट के पास से एक देसी पिस्तौल तथा एक जिंदा कारतूस सहित काबू किया था। आरोपी समीर के खिलाफ  अवैध हथियार अधिनियम की धाराओं के तहत पुलिस थाना एसजीएम नगर में एक अन्य मुकदमा दर्ज करके पूछताछ की गई जिसमें उसने मामले में शामिल अपने साथी साजिद के बारे में पुलिस को सूचना दी और इसके पश्चात आरोपी समीर की निशानदेही पर दूसरे आरोपी साजिद को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने के आदी हैं और नशे की आपूर्ति के लिए ही लूटपाट, छीना झपटी इत्यादि वारदातों को अंजाम देते हैं। आरोपी इससे पहले भी चोरी तथा छीना झपटी के मुकदमों में जेल जा चुके हैं। आरोपी साजिद के खिलाफ  दिल्ली में हत्या का एक मुकदमा दर्ज है जिसमें भी वह जेल जा चुका है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी समीर अपना ऑटो चलाता है। एक सप्ताह पहले आरोपियों ने रात के समय हनुमान मंदिर के पास से एक युवक को अपने ऑटो में बैठाया और उससे मारपीट करके उसका मोबाइल तथा सोने की दो कान की बाली छीनकर वहां से फरार हो गए। पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से मोबाइल तथा कान की दोनों बाली तथा वारदात में प्रयोग ऑटो को बरामद किया जा चुका है। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है तथा मामले में फरार चल रहे आरोपी अजरुदीन की तलाश की जा रही है जिसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!