औद्योगिक क्षेत्र में लगभग 110 करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रगति पर – मूलचंद शर्मा,परिवहन मंत्री ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

औद्योगिक क्षेत्र में लगभग 110 करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रगति पर – मूलचंद शर्मा,परिवहन मंत्री !

😊 Please Share This News 😊

             फरीदाबाद, 25 जून (अरुण शर्मा)।प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा सेक्टर-55 की मुख्य सडक़ जो सोहना रोड से जेसीबी चौक व सेक्टर-25, सेक्टर-58 और राजीव कालोनी को जाती है, उसका स्थानीय निवासियों और एनआईटी से विधायक नीरज शर्मा के हाथों नारियल फुड़वाकर कार्य शुरू करवाया।
इस सडक़ को हरियाणा शहरी प्राधिकरण द्वारा बनाया फोर लेन रोड बनाया जा रहा है, जो जल्दी बन कर तैयार होगी।  परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में करीब 110 करोड़ के विकास कार्य प्रगति पर चले हुए हैं। उसी के अंतर्गत इस सडक़ का निर्माण किया जा रहा है। सडक़ के बनने से सबसे ज्यादा फायदा सेक्टर-55 और औद्योगिक क्षेत्र के लोगों को होगा। साथ ही साथ यह मुख्य सडक़ एनआईटी बल्लभगढ़ के लोगों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगी।  इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ की फ्रेंड्स कॉलोनी में सीवर की लाइन, पीने के पानी की लाइन के साथ आरएमसी सडक़ के कार्य का भी स्थानीय लोगों के हाथ नारियल तोडक़र के शिलान्यास किया और कहा कि जल्द ही यह विकास  कार्य पूरे किए जाएंगे। स्थानीय निवासियों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि बल्लभगढ़ के विकास के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल जमकर ग्रांट दे रहे हैं। उसी का परिणाम है कि 2014 से पहले विकास कार्यों का बल्लभगढ़ में क्या हाल था और अब 2014 के बाद का बल्लभगढ़ कैसा है। उन्होंने विकास कार्य गिनवाते हुए कहा कि बल्लभगढ़ में करीब डेढ़ सौ किलोमीटर लंबी आरएमसी की सडक़े बनवाई गई हैं। इसके अलावा लघु सचिवालय का निर्माण, महिला कॉलेज एवं सरकारी स्कूलों की भव्य इमारत के साथ-साथ रेनीवेल योजना के तहत मीठा पानी बल्लभगढ़ वासियों को दिया है। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ की लाइफ  लाइन कहां जाने वाला मोहना रोड के साथ निकलने वाले नाले को भी आरएमसी से बनाया जा रहा है। यह नाला जल्द बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने बताया कि नाली निर्माण में काफी अड़चनें आती है। इसलिए समय ज्यादा लगता है। फ्रेंड्स कॉलोनी जो भी विकास कार्य करवाने की कहेंगे। वह कार्य प्राथमिकता से किए जाएंगे।
इस अवसर पर विधायक नीरज शर्मा, भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा, निर्वतमान पार्षद जयवीर खटाना, मुकेश डागर, गुरमीत देओल, सुभाष लांबा, ईश्वर लाल गोयल, धीरज, पारस जैन, अनिल, पूरन लाल शर्मा, रमेश भारद्वाज, वेदराम पंडित, जेसी कौशिक, जेपी मास्टर जगत भूरा, अनुराग गर्ग, दीपांसू अरोड़ा, जितेंद्र बंसल, रविभगत सहित सेक्टरों के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!