अन्धविश्वास ने ले ली चाचा भतीजी की जान ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

अन्धविश्वास ने ले ली चाचा भतीजी की जान !

😊 Please Share This News 😊

 

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में अन्धविश्वास के चक्कर में एक शख्स और उसकी पांच साल की मासूम भतीजी की जान चली गई।कमालगंज रेलवे स्टेशन के पास हुई एक हृदयविदारक घटना देखकर मौके पर पहुंची भीड़ आवाक रह गई। ट्रेन की सीटी सुनाने के लिए एक शख्स अपनी पांच साल की मासूम भतीजी को लेकर आया था और फिर पटरी पर लिटा दिया। ट्रेन आने पर जब तक चाचा मासूम को हटा पाता ट्रेन दोनों को रौंदते हुए गुजर गई। इस घटना को जिसने भी देखा उसकी चीख निकल गई। पूरी वारदात के पीछे जो बात निकल कर सामने आ रही है, उसके पीछे अन्धविश्वास है।

दरअसल, कमालगंज के फतेहउल्लाहपुर गांव निवासी जितेंद्र जाटव की 5 साल की पुत्री दुर्गा जन्म से कुपोषण की शिकार थी। काफी इलाज के बाद भी जब उसकी सेहत में कोई सुधार नहीं दिखा तो स्वजन झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ गए। झाड़-फूंक करने वाले किसी तांत्रिक ने सलाह दी कि बच्ची को ट्रेन की सीटी सुनाओ तो वह ठीक हो जाएगी। इस पर रविवार सुबह करीब तीन बजे जितेंद्र जाटव अपने 45 वर्षीय चाचा प्रताप जाटव के साथ बाइक से 5 साल की दुर्गा को लेकर कमालगंज स्टेशन पर पहुंचा।उस समय रेलवे क्रॉसिंग बंद थी। तो चाचा प्रताप दुर्गा को गोद में लेकर रेलवे फाटक के पास खड़ा हो गया। ट्रेन को आता देख उसने दुर्गा को रेल पटरी पर लिटा दिया। ट्रेन के चालक ने हार्न बताया तो तेज सीटी की आवाज सुनते ही प्रताप तेजी से बच्ची को उठाने लगा, लेकिन इससे पहले गोरखपुर-बांद्रा ट्रेन आ गई और उसकी चपेट में आकर चाचा और भतीजी दोनों की मौत हो गई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!