किसान आन्दोलन- युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

किसान आन्दोलन- युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार !

😊 Please Share This News 😊

 

दिल्ली बॉर्डर पर किसानों के धरने पर आई पश्चिम बंगाल की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले के मुख्य आरोपी को झज्जर की एसआईटी ने भिवानी से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान अनिल मलिक निवासी झोझूकलां के रूप में हुई है. एसआईटी ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी रखा हुआ था. पुलिस की ये कार्रवाई गुपचुप तरीके से की गई, जिसकी किसी को भनक तक नहीं लगी।

दिल्ली बॉर्डर पर किसानों के धरने पर कुछ दिन पहले पश्चिम बंगाल की एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था. इस मामले में झज्जर पुलिस की एक एसआईटी का गठन किया गया था. मामले की जांच एसआईटी ही कर रही है. पुलिस ने अनिल मलिक पर 25 हजार रुपये का इनाम रखते हुए अतिवांछित घोषित किया हुआ था।

कल झज्जर एसआईटी की टीम ने भिवानी पहुंचकर आरोपी को एक ठिकाने से धर दबोचा. भिवानी पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि झज्जर एसआईटी की टीम ने बुधवार को भिवानी से झोझूकलां निवासी अनिल मलिक को गिरफ्तार किया है, जो किसान धरने पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में 25 हजार का इनामी था।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!