आजमगढ़- CM योगी के हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान टला हादसा – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

आजमगढ़- CM योगी के हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान टला हादसा

😊 Please Share This News 😊

 

आजमगढ़. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना की दूसरी लहर में पूर्वांचल की जमीना हकीकत को जाने के लिए दो दिवसीय दौर पर हैं. इसी कड़ी में सोमवार को आजमगढ़ में सीएम योगी की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई. पुलिस लाइन में सीएम के हेलिकॉप्टर लैंडिंग के दौरान अचानक एक गाय दौड़ पड़ी. जिसके बाद हेलीपैड पर तैनात सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया. हेलीकॉप्टर के तेज आवाज और धूल के कारण गाय तेजी के साथ भागती हुए हेलीपैड के करीब से गुजरी. गाय के निकलने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने राहत की सांस ली।

लेकिन सवाल यह था कि सीएम की सुरक्षा में चाक चौबंद व्यवस्था के बीच आखिर पुलिस लाइन परिसर में गाय कैसे पहुंच गयी. पुलिस लाइन में हेलिकॉप्टर के लैंड करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले और जीजीआईसी में बने कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण करने के लिए रवाना हो गये. कोविड कमांड सेंटर के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगे. इसके बाद वे बिजौरा गांव का निरीक्षण करेंगे. निरीक्षण के बाद से वह पुलिस लाइन पहुंचेंगे. उसके बाद वे हेलिकॉप्टर से राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर जाएंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!