25 मई को जिलाधिकारी कार्यालय पर उपवास पर बैठेंगी प्रधान प्रियंका यादव – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

25 मई को जिलाधिकारी कार्यालय पर उपवास पर बैठेंगी प्रधान प्रियंका यादव

😊 Please Share This News 😊

# गुन्नौर ब्लॉक के पाठकपुर ग्राम पंचायत की  नवनिर्वाचित प्रधान प्रियंका यादव और उनके पति  अजीत सिंह यादव पर हुए जानलेवा हमले का मामला

 # हमलावरों की गिरफ्तारी और परिवार की सुरक्षा की मांग को लेकर 25 मई को जिलाधिकारी कार्यालय पर उपवास पर बैठेंगी प्रधान प्रियंका यादव

# मेरे व मेरे पति की जान को खतरा है  -प्रियंका यादव

———————————————————————

 24 मई ,  2021 , जनपद के गुन्नौर ब्लॉक के  रजपुरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत पाठकपुर की नवनिर्वाचित प्रधान प्रियंका यादव ने 25 मई को बहजोई में जिलाधिकारी कार्यालय पर एक दिवसीय उपवास पर बैठने का फैसला किया है।

महिला प्रधान ने अपने और अपने पति व परिवार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में  प्रशासन द्वारा की जा रही लापरवाही से क्षुब्द होकर न्याय के लिए उपवास पर बैठने का निर्णय लिया है।उपवास के द्वारा सभी हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी , आत्मरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस जारी करने एवं सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराने और हमले की साजिश में शामिल साजिशकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की जाएगी।

नवनिर्वाचित प्रधान प्रियंका यादव ने बताया कि अभियुक्त एलानिया तौर पर कह रहे हैं कि प्रियंका प्रधानी का चुनाव भले ही जीत गईं हैं लेकिन उसे प्रधानी नहीं करने देंगे। प्रधान प्रियंका और उसके पति को गोली मार देंगे।

जानलेवा हमला करने वाले चार अभियुक्त अभी भी खुलेआम गांव में घूमते हैं। जानलेवा हमले की घटना को 15 दिन हो गए लेकिन अभी तक सभी हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस द्वारा हमलावरों की गिरफ्तारी को कोई दविश तक नहीं दी गई है। जबकि हर रोज हमलावर गांव आते- जाते हैं ।

 उन्होंने कहा कि उनके व उनके पति पर जानलेवा हमला हुआ , चार फायर हुए । लेकिन रजपुरा थाने में  उनके पति के खिलाफ ही अभियुक्तों की ओर से फर्जी मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है।

महिला प्रधान ने कहा कि जानलेवा हमला होने के बाबजूद अभी तक शासन  प्रशासन ने उनके और उनके परिवार की सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि 10 मई को  जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को मांगपत्र देकर उन्होंने आत्मरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस जारी करने एवं सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराने की मांग की थी लेकिन प्रशासन ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है।

ज्ञात हो कि गुन्नौर ब्लॉक की ग्राम पंचायत पाठकपुर की नव निर्वाचित प्रधान प्रियंका यादव और उनके पति इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता व राजनीतिक कार्यकर्ता  अजीत सिंह यादव पर 9  मई को चुनावी रंजिश में जानलेवा हमला हुआ था।

 हमला उस समय हुआ जब  शाम पांच बजे प्रधान प्रियंका यादव अपने पति अजीत सिंह यादव व दो बेटों के साथ अपने ट्यूबैल वाले खेत से गन्ने की फसल देखकर वापस लौट रहीं थीं। उसी समय प्रधान प्रत्याशी रहीं अंशुरानी के पति मनोज उर्फ हीरेन्द्र , नीरज व हर्ष पुत्रगण रघुवरदयाल , विपिन पुत्र प्रेमपाल उर्फ जंजारी , रघुवरदयाल पुत्र लीलाधर आदि ने चुनावी रंजिश के तहत जान से मारने की नीयत से हमला किया। मौके पर ग्रामीणों द्वारा घेरेबंदी किये जाने पर अभियुक्त भाग निकले। घटना की कुछ नौजवानों ने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर ली थी। एक वायरल वीडियो में अभियुक्त मनोज तमंचा लहराते हुए दिख रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!