फरीदाबाद की नन्ही कायरा ने बढ़ाया शहर का मान, इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने दिया ‘सुपर टैलेंटेड किड’ का खिताब !
|
😊 Please Share This News 😊
|

फरीदाबाद
शहर की नन्ही प्रतिभा कायरा ने अपनी असाधारण प्रतिभा से फरीदाबाद का नाम रोशन किया है। महज 4 वर्ष 11 महीने की उम्र में कायरा ने हनुमान चालीसा का पाठ मात्र 3 मिनट 2 सेकंड में पूरा कर एक अनूठी उपलब्धि हासिल की। उनकी इस प्रतिभा के लिए इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने उन्हें ‘सुपर टैलेंटेड किड’ के खिताब से सम्मानित किया है।
प्राप्त प्रमाणपत्र के अनुसार, कायरा ने हनुमान चालीसा का पाठ करने के साथ-साथ मात्र 1 मिनट 1 सेकंड में नृत्य के स्टेप्स प्रस्तुत किए और पांच योगासन भी किए। उनकी इस बहुमुखी प्रतिभा को देखते हुए 10 सितंबर 2026 को उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
इतनी कम उम्र में आध्यात्मिक ज्ञान, योग और नृत्य के प्रति कायरा की प्रतिभा सराहनीय है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। कायरा की सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे फरीदाबाद को गौरवान्वित किया है।
‘लाखों में एक’ की पहचान के साथ कायरा ने साबित किया कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती।
सोमेश शर्मा (राज्य ब्यूरो चीफ) हरियाणा
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

