आदर्श रामलीला कमेटी के प्रत्येक सदस्य को हिंदू जागृति मंच करेगा सम्मानित!
|
😊 Please Share This News 😊
|

(हजरतनगर गढ़ी में रामलीला मंच पर होगी, 2100 दीपों से महा आरती)
सम्भल
हिंदू जागृति मंच ने हजरत नगर गढ़ी में चल रही आदर्श श्री रामलीला मंच से 2100 दीपों की सामूहिक महा आरती करने का तथा आदर्श श्री रामलीला कमेटी के प्रत्येक सदस्य को प्रतीक चिन्ह भेंट करके सम्मानित करने का निर्णय लिया।
तिरंगा मार्केट में संपन्न हुई हिंदू जागृति मंच की बैठक में भाजपा नेता चरन सिंह भारती ने हजरत नगर गढ़ी में रामलीला मंच पर महा आरती करने का प्रस्ताव रखा। जिस पर वार्ड सभासद महावीर सिंह, भाजपा नेता उमंग अग्रवाल, हिंदू जागृति महिला मंच की जिला अध्यक्ष मीनू रस्तोगी, सुबोध कुमार गुप्ता, विकास कुमार वर्मा, सुभाष चंद्र शर्मा, संतोष कुमार गुप्ता, अरविंद कुमार गुप्ता चिंकू, वैभव गुप्ता, सजल सिंघल, पंकज सांख्यधर, आशा गुप्ता, सुनीता यादव, अनंत कुमार अग्रवाल आदि ने अपने-अपने विचार रखे। सभी भक्तों से विचार विमर्श उपरांत हिंदू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने कहा कि 17 अक्टूबर शनिवार को रात्रि नौ बजे हजरत नगर गढ़ी में चल रही आदर्श श्री रामलीला के मंच से देवी मां के कालरात्रि स्वरूप की 2100 दीपों से दिव्य भव्य सामूहिक महा आरती का आयोजन किया जाएगा।
अजय कुमार शर्मा ने कहा कि हजरत नगर गढ़ी में श्री रामलीला श्रद्धा भक्ति उत्साह उमंग दिव्यता भव्यता अनुशासन के साथ आयोजित होती है। इस ख्याति प्राप्त रामलीला आयोजन करने में श्री रामलीला कमेटी के प्रत्येक सदस्य की अहम भूमिका होती है। इन सभी सदस्यों को हिंदू जागृति मंच उपहार देकर सम्मान अभिनंदन भी करेगा। बैठक की अध्यक्षता राजेंद्र सिंह गुर्जर ने की और संचालन उमेश श्रीमाली ने किया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

