नशामुक्ति का संदेश देने हेतु, बच्चों ने प्रस्तुत किया नुक्कड़ नाटक !
|
😊 Please Share This News 😊
|

सम्भल
नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने और नशामुक्त समाज का संदेश देने के उद्देश्य से, विकास क्षेत्र रजपुरा के कंपोजिट विद्यालय रामपुर मोहकम में विद्यार्थियों द्वारा प्रभावशाली नशामुक्ति जागरूकता नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।
नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने शराब, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट एवं ड्रग्स जैसे नशीले पदार्थों से होने वाले शारीरिक, मानसिक, आर्थिक एवं सामाजिक नुकसान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।बच्चों ने अपने अभिनय एवं संवादों के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया।
नाटक में विद्यार्थियों ने अलग-अलग पात्रों के माध्यम से यह संदेश दिया कि नशा केवल व्यक्ति का जीवन ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार के भविष्य को भी प्रभावित करता है। बच्चों ने “नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो” तथा “नशामुक्त भारत, स्वस्थ भारत” जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
इस जागरूकता कार्यक्रम का मार्गदर्शन नेहा शिशोदिया द्वारा किया गया। नाटक में अंकित, नेहा, गुड़िया, पूनम, बंटी एवं गिरीशपाल आदि विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने अपने प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों को सामने रखते हुए, समाज को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
विद्यालय की ओर से बच्चों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा गया कि बच्चे समाज में सकारात्मक बदलाव के प्रभावशाली संदेशवाहक बन सकते हैं। इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के साथ-साथ समाज को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

