सेवा संकल्प अभियान के तहत शिविरों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को राशनकार्ड संबंधी सेवाओं का मिला त्वरित लाभ !
|
😊 Please Share This News 😊
|

सम्भल (बहजोई), 30 सितम्बर 2026
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशानुसार तथा जिला पूर्ति अधिकारी शिवि गर्ग के निर्देशन में पूर्ति विभाग द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर शिविर एवं जन चौपाल आयोजित कर पात्र लाभार्थियों को राशनकार्ड संबंधी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।
ग्राम जुनावई, तहसील गुन्नौर में आयोजित शिविर में 02 नए पात्र गृहस्थी राशनकार्ड निर्गत किए गए तथा राशनकार्ड में संशोधन के लिए प्राप्त 07 आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर में पूर्ति निरीक्षक उपस्थित रहे।
इसी प्रकार ग्राम कमालपुर, विकासखंड रजपुरा में आयोजित शिविर में 10 नए पात्र गृहस्थी राशनकार्ड निर्गत किए गए। यहां भी पूर्ति निरीक्षक उपस्थित रहे।
वहीं नगर नरौली, तहसील चंदौसी में आयोजित जन चौपाल के दौरान पूर्ति विभाग द्वारा लगाए गए शिविर में कुल 38 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें 18 नए राशनकार्ड तथा 20 राशनकार्ड संशोधन संबंधी आवेदन शामिल थे। सभी 38 आवेदनों का मौके पर ही शत-प्रतिशत निस्तारण किया गया। शिविर में जिला पूर्ति अधिकारी शिवि गर्ग स्वयं उपस्थित रहीं तथा चंदौसी एवं नरौली क्षेत्र के पूर्ति विभाग के आर.ओ. भी सम्मिलित रहे।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इन शिविरों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को राशनकार्ड संबंधी सेवाएं त्वरित एवं सुगम रूप से उपलब्ध कराते हुए नए राशनकार्ड जारी करने एवं संशोधन संबंधी आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित किया गया।
रिपोर्ट– संजीव गुप्ता
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

