सड़क के गड्ढे में उछली बाइक, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, तीन लोग घायल ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

सड़क के गड्ढे में उछली बाइक, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, तीन लोग घायल !

😊 Please Share This News 😊

गुन्नौर (संभल)

     नरौरा से उदयभानपुर लौट रहे बाइक सवार तीन लोगों की बाइक को गांव बिचपुरी सैलाब और रसूलपुर के बीच सड़क पर गड्ढों के कारण उछलने के बाद अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया।
बताया गया कि उदयभानपुर निवासी सुखराम, चंद्रकेश और राजेश बाइक से नरौरा से अपने गांव लौट रहे थे। राजेश, चंद्रकेश का पुत्र है और नरौरा में मोमोज बेचने का काम करता है। बिचपुरी सैलाब और रसूलपुर के बीच सड़क पर बने गड्ढों के कारण बाइक अनियंत्रित होकर उछली, तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो घायलों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया।

रिपोर्ट – भूपेंद्र राघव

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!