गणेश चतुर्थी के स्थानीय अवकाश के कारण कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में 14 सितम्बर को अवकाश ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

गणेश चतुर्थी के स्थानीय अवकाश के कारण कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में 14 सितम्बर को अवकाश !

😊 Please Share This News 😊

···जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

सम्भल (बहजोई), 13 सितम्बर 2026

     जनपद में गणेश चतुर्थी के अवसर पर घोषित स्थानीय अवकाश को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा द्वारा 14 सितम्बर 2026 को जनपद के कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
यह अवकाश जनपद में संचालित सभी बोर्डों के विद्यालयों, मदरसों एवं अन्य संबंधित शैक्षणिक संस्थानों पर लागू होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित विद्यालयों एवं मदरसों के प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों एवं प्रबंधकों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
गणेश चतुर्थी के अवसर पर घोषित स्थानीय अवकाश के कारण यह अवकाश रहेगा। अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे स्थानीय अवकाश के संबंध में जारी आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!